scorecardresearch

Utensils Washing Tips: तवा हो या कड़ाही, इस चीज से तुरंत किसी भी बर्तन की चिकनाई और कालिख हो जाएगी दूर, एकदम नया जैसा दिखेगा

How to Clean Utensils Without Soap: तवा-कड़ाही पर जमी मोटी कालिख की परत हो या कोई भी गंदा बर्तन हो तुरंत चकाचक साफ हो जाएगा. बस इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और बर्तन एकदम नया जैसा हो जाएगा. हम आपको कुछ सिंपल हैक्स बता रहे हैं, जिससे गंदे-काले बर्तन चुटकियों में साफ हो जाएंगे. 

Utensils Washing Tips Utensils Washing Tips

खाना बनाकर खाने के बाद बर्तन को साफ करना बहुत ही भार का काम लगता है. कालिख लगे तवा और तेल की चिकनाई वाली कड़ाही को साफ करने में तो कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. गलती से यदि दूध का पतीला जल गया है तो उसे साफ करने में शामत आ जाती है. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से तवा-कड़ाही पर जमी मोटी कालिख की परत हो या कोई भी गंदा बर्तन हो तुरंत चकाचक साफ हो जाएगा.

1. बेकिंग सोडा और सिरका
आप चिकनाई जमी कड़ाही को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच बेकिंग सोडा और चार चम्मच सिरका मिलाएं. फिर इस मिश्रण को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से फैला दें. इसको कुछ देर के लिए इसी तरह छोड़ दें. इसके बाद डिटर्जेंट या फिर डिशवॉशिंग लिक्विड डालकर स्पंज से रगड़कर साफ कर लें. कड़ाई चाकचक साफ हो जाएगी.

2. जली कड़ाही हो जाएगी साफ 
कड़ाही को साफ करने के लिए इसे पहले गैस पर चढ़ाकर थोड़ा गर्म करें. फिर कड़ाही में बेकिंग सोडा, नमक और नींबू का रस डालें. जरा सा विनेगर भी डालें. इसके बाद कड़ाही में उतना पानी डालें जितनी की कड़ाही जली हुई है. अब पानी को अच्छी तरह से खौलने दें. इसके बाद राख या फिर मिट्टी के दीपक का पाउडर बनाकर कड़ाही को साफ कर लें. कड़ाही चमक जाएगी. 

3. ऐसे तवा को करें साफ
यदि रोटी बनाते-बनाते तवा काला हो गया हो तो इसे आप फिटकरी से साफ कर सकते हैं. गैस को जलाकर उसके ऊपर तवा को रखें. फिर तावा पर पानी डालें. अब फिटकरी का टुकड़ा लेकर इसे तवा पर हल्के हाथों से रगड़ें. ऐसा करने पर तवा साफ हो जाएगा. अब गैस को बंद कर दें. फिर तवा पर डिटर्जेंट पाउडर डालें और पानी से साफ करें. 

4. कालिख को ऐसे करें साफ
यदि तवा पर कालिख की मोटी परत जम गई है तो इसे साफ करने के लिए आप तवा को गैस चालूकर चढ़ाएं और धुआं आने तक गर्म करें. ऐसा करने से कालिख की सारी परत ढीली हो जाएगी. फिर आप किसी शार्प चीज से खुरचकर कालिख की परत को साफ कर लें. इसके बाद तावा को फिटकरी वाली विधि से तवा को साफ कर लें.

5. चावल का पानी 
किसी भी बर्तन को साफ करने के लिए आप उबाले गए चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चावल के पानी में साइट्रिक एसिड और स्टार्च होता है, जिससे बर्तनों में जमी चिकनाई आसानी से हट जाती है. आप बर्तनों को आधे घंटे तक चावल के पानी में भिगोकर रख दें. फिर उन बर्तनों को अच्छी तरह से रगड़ें. इसके बाद गुनगुने पानी से बर्तन को धो लें. बर्तन चकाचक साफ हो जाएगा.  

6. नेचुरल क्लीनर
गंदे बर्तनों को साफ करने के लिए आप घर में नेचुरल यूटेनसिल क्लीनर बना सकते हैं. इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक नींबू का रस घोल लें. फिर उसमें दो चम्मच नमक मिला लें. इसके बाद अच्छी तरह मिला लें. इस घोल को किसी भी गंदे बर्तन पर मिलाकर स्पंज करें. बर्तन पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी.