No Bake Fruit Cake (Source: @naavjotbaake)
No Bake Fruit Cake (Source: @naavjotbaake)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास तरह का फ्रूट केक तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए ओवन में बेक करने की जरूरत नहीं पड़ती. बल्कि इसे तो सीधा ताजे फलों, दही, ग्रीक योगर्ट या हल्की क्रीम की मदद से तैयार किया जाता है. देखने में यह रंग-बिरंगा और काफी अट्रैक्टिव लगता है, साथ ही स्वाद भी काफी अच्छा होता है. यही वजह है कि लोग इसे ट्रेडिशनल केक का हेल्दी ऑप्शन मान रहे हैं.
इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले अलग-अलग तरह के ताजे फल चुने जाते हैं. इनमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, कीवी, आम, अंगूर, संतरा और अन्य मौसमी फल शामिल किए जा सकते हैं. इन फलों को परत दर परत सजाया जाता है और उनके बीच ग्रीक योगर्ट, दही या हल्की क्रीम लगाई जाती है. कई लोग इसमें मेवा और बीज भी डालते हैं ताकि स्वाद के साथ केक और हेल्दी बने. तैयार होने के बाद इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रखा जाता है और फिर ठंडा-ठंडा परोसा जाता है.
नॉर्मल केक में अक्सर मैदा, ज्यादा शुगर और बटर का इस्तेमाल होता है. वहीं इस नो-बेक फ्रूट केक में ताजे फल ही मेन इंग्रीडिएंट्स होते हैं. फलों से बॉडी को विटामिन, फाइबर और न्यूट्रिशन मिलता है. अगर इसमें कम चीनी और हल्की क्रीम का इस्तेमाल किया जाए तो यह कैलोरी के मामले में भी लाइट हो सकता है. इसी वजह से फिटनेस फ्रीक्स के लिए यह केक एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है.
यह डेजर्ट ठंडा-ठंडा खाया जाता है, इसलिए गर्म मौसम में लोगों को काफी पसंद आता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ओवन इस्तेमाल करने की तो बिल्कुल जरूरत नहीं होती. परिवार की छोटी-मोटी पार्टी, जन्मदिन या घर पर मेहमान आने पर भी इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर लोग इस केक की तस्वीरें और वीडियो खूब साझा कर रहे हैं. इसकी खूबसूरत सजावट, रंग-बिरंगे फल और आसान रेसिपी लोगों को अटरैक्ट कर रही है. स्वाद, सेहत और शानदार लुक का यह मेल ही इसे इस मौसम का सबसे पॉपुलर और पसंदीदा डेजर्ट ट्रेंड बना रहा है.