scorecardresearch

Waxing Tips: वैक्सिंग के बाद हाथ-पैर में निकल आते हैं छोटे-छोटे दाने? अपना लें ये उपाय... चुटकियों में मिलेगी राहत!

वैक्सिंग के दौरान त्वचा की ऊपरी परत पर दबाव पड़ता है और स्किन के पोर्स खुल जाते हैं. ऐसे में त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं. इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घरेलू उपाय भी इस समस्या को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों के बारे में.

Hair removal Hair removal

आजकल वैक्सिंग महिलाओं के ब्यूटी और स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बन चुकी है. हाथ और पैरों के अनचाहे बाल हटाने के लिए ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग का सहारा लेती हैं. हालांकि, खूबसूरत और साफ त्वचा पाने की चाह में कई बार महिलाओं को दर्द, जलन, खुजली और छोटे-छोटे दानों जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं में वैक्सिंग के बाद रेडनेस और एलर्जी की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. कई बार गलत वैक्स का इस्तेमाल, तेज केमिकल्स या वैक्सिंग के बाद सही देखभाल न करने की वजह से त्वचा पर रिएक्शन होने लगता है.

दरअसल, वैक्सिंग के दौरान त्वचा की ऊपरी परत पर दबाव पड़ता है और स्किन के पोर्स खुल जाते हैं. ऐसे में त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं. इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घरेलू उपाय भी इस समस्या को काफी हद तक कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों के बारे में.

एलोवेरा जेल देगा ठंडक और राहत
वैक्सिंग के बाद अगर त्वचा पर जलन, लाल दाने या खुजली महसूस हो रही है, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने और सूजन कम करने में मदद करते हैं. ताजा एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा को आराम मिलेगा और जलन भी कम हो सकती है.

बर्फ से कम होगी रेडनेस
वैक्सिंग के बाद स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है. ऐसे में बर्फ का इस्तेमाल त्वचा को राहत देने का आसान तरीका माना जाता है. एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक लगाएं. इससे त्वचा की रेडनेस और जलन कम करने में मदद मिल सकती है. साथ ही खुले पोर्स भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगते हैं.

नारियल तेल से मिलेगी नमी
नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद करता है. अगर वैक्सिंग के बाद त्वचा रूखी या खुरदुरी महसूस हो रही है, तो हल्का गुनगुना नारियल तेल लगाकर मसाज करें. इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और छोटे दानों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है.

खीरे का रस पहुंचाएगा आराम
खीरे में ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को फ्रेश और शांत रखने में मदद करते हैं. खीरे का रस निकालकर कॉटन की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इससे जलन और खुजली में राहत मिल सकती है और त्वचा भी तरोताजा महसूस होगी.

ये भी पढ़ें: