scorecardresearch

सफेद कपड़े पर लग गया है इंक या मेहंदी का जिद्दी दाग? बस 2 मिनट में आजमाएं ये जादुई ट्रिक, चमक उठेगा आपका फेवरेट ऑउटफिट

कभी-कभी कुछ खाते-पीते वक्त सफेद कपड़े पर दाग लग जाते हैं. यह दाग इतने जिद्दी होते हैं कि इन्हें आम डिटर्जेंट से हटाना बहुत मुश्किल होता है. मेहनत के बाद भी यह दाग आसानी से कपड़ों से नहीं जाते हैं.

सफेद कपड़ों के दाग सफेद कपड़ों के दाग

खाते-पीते वक्त हम इतने मशरूफ रहते हैं खाने में कि कई बार कपड़ों पर ऐसे दाग लग जाते हैं, जिन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है. केवल खाने के दाग ही नहीं, कई बार इंक और कपड़ों को सुखाते वक्त जंग खाए लोहे वाले तारों के दाग भी कपड़ों पर चिपक जाते हैं, जो कपड़ों पर से जाने का नाम नहीं लेते. 

लेकिन आज हम आपको कपड़ों पर से ऐसे ही दागों को जड़ से हटाने के बारे में बताने जा रहे हैं. इन हैक्स से सारे तरह के दाग आसानी से, बिना हाथों को थकाए, कपड़ों से निकल जाते हैं. 


मेहंदी का दाग 
एक बार अगर कपड़ों पर मेहंदी का दाल लग गया, तो समझो कि वह कपड़ा दोबारा पहनने लायक नहीं बचता. लेकिन आज हम आपको इसको छुड़ाने का आसान उपाय बताने जा रहे हैं. इसके लिए आपको ईनो और गर्म पानी चाहिए. ईनो और गरम पानी को एक साथ मिलाकर दाग वाली जगह पर डाल दें. कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि दाग एकदम आसानी से निकल जाएगा. 


इंक का दाग 
स्याही का दाग इतना जिद्दी होता है कि पकड़े फट जाते हैं, लेकिन दाग नहीं जाता. यही दाग अगर सफेद सर्ट पर लग जाए, तो समझो कि कपड़े अब पहनने लायक नहीं बचे हैं. इंक के दाग को हटाने के लिए आपको चाहिए सैनिटाइजर. थोड़े से सैनिटाइजर को दाग वाली जगह पर डाल दें, थोड़ा रगड़े, 10 मिनट में आप देखेंगे कि दाग फुस होकर कपड़े को छोड़ निकल जाएगा. फिर चाहे सामने सफेद कपड़ा हो या रंगीन. याद रखें पानी डालने से इंक का दाग और फैल सकता है. 


जंग का दाग 
जंग का दाग भी लोहे की तरह ही जिद्दी होता है. इसको हटाने के लिए आप एक चम्मच विनिगर में आधा चम्मच नमक डाल कर उसे दाग वाली जगह पर डाल दें. फिर थोड़ा रब करें, थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि जिद्दी लोहे का दाग पल भर में कपड़े को छोड़ कर निकल जाएगा. 
 

ये भी पढ़ें