scorecardresearch

साइड चिक और ओपन रिलेशनशिप को अब भूल जाएं... GenZ अपनाने लगे हैं 6-7 डेटिंग ट्रेंड, जानें क्या होता है इसका मतलब

GenZ की दुनिया में हर चीज के लिए एक खास तरह के शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप 6-7 डेटिंग कल्चर से कुछ और समझ रहे हैं तो जरा ठहरिए. हम आपको बताते हैं इसका सटीक मतलब, जिसको समझ के आप भी हैरान हो सकते हैं.

6-7 डेटिंग ट्रेंड का मतलब 6-7 डेटिंग ट्रेंड का मतलब

नई पीढ़ी हर कुछ अपने कम्फर्ट के हिसाब से करती है. चाहे डेटिंग हो, जॉब हो या पारिवारिक रिश्ते. अगर उन्हें एहसास होता है कि यह उनके मेंटल पीस के लिए खराब है, तो ये पीढ़ी People Pleasing करने की बजाय लोगों को ही अपने जीवन से कैंसल कर देती है. मतलब हटा देती है. GenZ का दुनिया में ये शब्द काफी फैमस है. ऐसा ही दिख रहा है उनके नए डेटिंग कॉन्सेप्ट में भी. 

क्या है 6-7 डेटिंग ट्रेंड
6-7 से आप ये तो नहीं समझ रहे हैं कि एक साथ 6 से 7 लोगों को डेट करना?  तो ऐसा नहीं है, उसके लिए भी GenZ एक अलग शब्द का इस्तेमाल करती है. इसलिए कहते हैं कि इस पीढ़ी की भाषा समझना थोड़ा मुश्किल है.  

डेटिंग और रिलेशनशिप की दुनिया तेजी से बदल रही है. जहां मिलेनियल्स अब भी रिश्तों को लेकर उलझे रहते हैं, परिवार की उम्मीदों और नए ट्रेंड के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते रहते हैं. वहीं Gen Z रिश्तों को अलग नजर से देख रहे हैं. ये पीढ़ी अब डेटिंग को ज्यादा इमोशनल तरीके से देख रही है. 

मतलब ये है कि वह एक ऐसा पर्टनर ढूंढ रहे हैं जो फिल्मों की तरह 10 ऑन 10 न हो, लेकिन इमोशनली आपके साथ मौजूद हो और आपको समझे. शांत हो, आपके बातों को सुने और आपसे सहानुभूति प्रकट कर सके. इस ट्रेंड को ऐसे समझ सकते हैं, जैसे कोई व्यक्ति जिसके पास सब कुछ है, लेकिन वह दिखावे वाली स्पोर्ट्स कार या महंगी कार के बजाय एक भरोसेमंद गाड़ी चुनता है, जो रोजमर्रा के सफर में मजबूती से साथ निभाए. ये जनरेशन आकर्षण की जगह रिलेशनशिप में सुकून की तलाश कर रही है.  

क्यों चर्चा में है "6-7 डेटिंग"
वैलेंटाइन के टाइम में सिंगल लोगों के बीच इन दिनों 6-7 डेटिंग शब्द तेजी से सुनने को मिल रहा है. इसका मकसद किसी परफेक्ट फिल्मी रोमांस या फिजिकल रिलेशनशिप की तलाश से हटकर वास्तविक रिश्तों को अपनाना है. GenZ की ये सोच बताती है कि वह ऐसे साथी को चुनना चाहते हैं, जो ज्यादा समझदार हो, जिसके साथ वह सुरक्षित, शांति और स्थिर महसूस करें. न कि सिर्फ दिखावटी आकर्षण के आधार पर रिश्ता बनाएं. उनका मानना है कि रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए भरोसा और सहजता ज्यादा मायने रखते हैं और रिश्ता लंबा हो या छोटा मेंटल पीस सबसे ज्यादा जरूरी है.

"6-7 डेटिंग" का मतलब क्या समझा जा रहा है
कुछ मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्लैंग की कोई साफ या तय शुरुआत नहीं मिलती है. इसे एक वायरल स्लैंग माना जाता है, जिसका अर्थ समय और लोगों के हिसाब से बदल सकता है. फिर भी, आप इसे इस तरह समझ सकते हैं कि रिश्ता सिर्फ रोमांटिक कल्पनाओं तक सीमित न हो, बल्कि दो लोगों के बीच मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन भी उतने ही जरूरी हों.
 

ये भी पढ़ें