scorecardresearch

क्यों खास है Apache Helicopter? हर मिनट बरसाता है सैकड़ों गोलियां.. सेंसर्स ऐसे कि रात के अंधेरे में कर दें रौशनी!

जब भी लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की बात की जाती है, तो अपाचे हेलीकॉप्टर का नाम जरूर आता है. इस हेलीकॉप्टर में एक से बढ़कर एक वेपन लगा हुआ है. साथ है ऐसे सेंसर हैं जो दुश्मन के इलाके में घुस दुश्मन को मिट्टी में मिलाने में मदद करते हैं.

Apache Helicopter Apache Helicopter

जब भी दुनिया के सबसे ताकतवर और खतरनाक अटैक हेलीकॉप्टरों की बात होती है, तो अपाचे हेलीकॉप्टर का नाम सबसे पहले लिया जाता है. वॉर फील्ड में यह हेलीकॉप्टर अपनी  लेटेस्ट तकनीक और दुश्मन को सटीक निशाना बनाने की पावर के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि दुनिया की कई शक्तिशाली सेनाएं इसका इस्तेमाल करती हैं. 

अपाचे एक लेटेस्ट तकनीक से लैस अटैक हेलीकॉप्टर है, जिसे अमेरिकी कंपनी Boeing ने बनाया है. इसका ऑफिशियल नाम AH-64 Apache है. इसे खासतौर पर वॉर फील्ड दुश्मन के टैंक, बख्तरबंद वाहन और दुश्मन के ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के लिए डिजाइन किया गया है. भारतीय वायुसेना भी इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करती है, जिससे उसकी वॉर फील्ड में पोजिशन और ज्यादा  मजबूत हुई है.

कैसे हथियारों से लैस है अपाचे

अपाचे हेलीकॉप्टर की सबसे बड़ी ताकत इसके हथियार हैं. इसमें 30 मिमी की चेन गन लगी होती है, जो प्रति मिनट सैकड़ों गोलियां दाग सकती है. इसके अलावा यह हेलफायर मिसाइल, एयर-टू-एयर मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से भी लैस होता है. इन हथियारों की मदद से यह कई किलोमीटर दूर मौजूद टारगेट को भी परफेक्टली निशाना बना सकता है. 

जिस दौरान पायलट अपाचे उड़ा रहा होता है, तो वह एक हेलमेट पहने हुए होता है. इस हेलमेट की दो खास बात है. पहली कि इस हेलमेट की मदद से पायलट को पूरा वॉर फील्ड साफ नज़र आता है. दुश्मन के ठिकाने उसे पूरी तरह साफ नजर आते हैं. साथ ही हेलीकॉप्टर के नीचे एक चेन गन लगी होती है. यह चेन गन पायलट के विजन के साथ निशाना लगाती है. पायलट को केवल निशाने पर देखना होता है और केवल एक बटन दबाते ही गन गोलियों की बारिश कर देती है.

रात और खराब मौसम भी नहीं है रोड़ा

अपाचे हेलीकॉप्टर को कई खास सेंसर और रडार सिस्टम से लैस किया गया है. इसकी खास बात यह है कि यह रात के अंधेरे, धूल भरी आंधी या खराब मौसम में भी दुश्मन की एक्टिविटी का पता लगा सकता है. इसके नाइट विजन सिस्टम और टारगेटिंग तकनीक पायलट को हर मुश्किल में मिशन पूरा करने में मदद करते हैं.

दुश्मन के रडार से बच निकला है अपाचे

इस हेलीकॉप्टर में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो इसे दुश्मन के रडार सिस्टम से बचाने में मदद करती है. इसमें मौजूद सेंसर इसको दुश्मन के रडार सिस्टम से बचाने में मदद करते हैं. यह दुश्मन के इलाके में घुसता है और बिना पहचान छोड़े अपना काम पूरा कर आता है. इसके सेंसर ही है जो इसे दुश्मन से बचाने में मदद करते हैं.

क्यों माना जाता है सबसे खतरनाक?

अपाचे हेलीकॉप्टर की असली ताकत इसकी 'फायर एंड फॉरगेट' ताकत में है. यानी मिसाइल दागने के बाद पायलट को टारगेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत नहीं होती. यह तेजी से हमला कर सकता है और तुरंत एक पोजिशन से दूसरी पोजिशन में जा सकता है. अपाचे की खास बात है कि यह काफी फुर्तीला होता है. जिससे दुश्मन के हेलीकॉप्टरों को इसे पकड़ पाना मुश्किल होता है.