scorecardresearch

Korean Love Game: क्या है कोरियन लव गेम? कैसे बच्चों को बना रहा शिकार... जानिए क्यों टास्क सिस्टम हो रहा खतरनाक

Korean Lover Game Kya Hota Hai: ये कोई एक आम गेम नहीं है जो सिर्फ टाइम पास के लिए खेला जाता हो. दरअसल यह कोरियन स्टाइल के ऑनलाइन लव या रोमांटिक टास्क-बेस्ड गेम है. जहां गेम यूजर को कोरियन कल्चर, K-पॉप, K-ड्रामा जैसी चीजों से जोड़ा जाता है.

कोरियन लव गेम क्या है (सांकेतिक तस्वीर) कोरियन लव गेम क्या है (सांकेतिक तस्वीर)

What is Korean Lover Game: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में तीन लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है. शुरुआती जांच में सामने आया था की तीनों लड़कियों को मोबाइल पर एक गेम खेलती थीं. गेम का नाम था 'कोरियन लव गेम.' अब ये गेम काफी चर्चा में हैं. हालांकि, अब भी हममें से कई लोगों को ये नहीं पता है कि आखिर ये गेम है क्या और आखिर बच्चे इसका शिकार कैसे हो रहे हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इस गेम के बारे में सबकुछ.

क्या है कोरियन लव गेम
बता दें कि, ये कोई एक आम गेम नहीं है जो सिर्फ टाइम पास के लिए खेला जाता हो. दरअसल यह कोरियन स्टाइल के ऑनलाइन लव या रोमांटिक टास्क-बेस्ड गेम है. जहां गेम यूजर को कोरियन कल्चर, K-पॉप, K-ड्रामा जैसी चीजों से जोड़ा जाता है. इस गेम में सबसे पहले खिलाड़ी एक वर्चुअल लवर या पार्टनर चुनता है, जो कोरियन स्टाइल में बात करता है. इसके साथ ही रोमांटिक मैसेज भेजता है और डेली टास्क देता है.

लेवल के साथ बढ़ता जाता है टास्क
गेम में पहले तो छोटे-छोटे काम जैसे फोटो भेजना, कुछ लिखना या दिनभर चैट करना होता है. लेकिन आगे चलकर टास्क बहुत पर्सनल और खतरनाक हो जाता है. जैसे खुद को नुकसान पहुंचाना या आखिरी टास्क में मौत जैसा भी कुछ हो सकता है.

कहा खेल सकते हैं ये गेम
बता दें कि, इस गेम को ऑनलाइन खेला जा सकता है. बच्चे घर बैठे डाउनलोड कर लेते हैं और गेम में अनजान लोग या चैटबॉट्स बात करते हैं. हैरानी की बात है कि, इस गेम के यूजर्स ज्यादातर बच्चे होते हैं जो आसानी से फंस जाते हैं क्योंकि गेम रोमांटिक लगता है, इमोशन्स को छूता है. बच्चों को लगता है कि यह असली प्यार है और गेम के टास्क को पूरा करना जरूरी है. लेकिन असल में ये लत बन जाती है और दिमाग पर कंट्रोल नहीं रहता.

कैसे खेलते हैं ये गेम
K-ड्रामा और K-पॉप से इन्सपायर्ड इस गेम में यूजर खुद को कोरियन समझने लगते हैं. और छोटे-छोटे टास्क कर अपने प्यार का इजहार करते हैं. इस गेम का आखिरी पड़ाव या यूं कहें कि 50वें टास्क में मौत होता है. इस तरह कुछ कोरियन लवर गेम्स में भी टास्क बढ़ते-बढ़ते खतरनाक हो जाते हैं.

बच्चों का हो सकता है खतरा
यह गेम ऑनलाइन एडिक्शन है. कोरियन लवर गेम जैसा रोमांटिक टास्क-बेस्ड गेम बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसमें इमोशनल बॉन्डिंग होती है. ऐसे में माता-पिता को बच्चों के मोबाइल यूज पर नजर रखनी चाहिए. गेमिंग टाइम लिमिट करनी चाहिए. बच्चे अगर कोरियन कल्चर की बहुत बात करें, खुद को अलग समझें, या गुप्त चैट करें तो सतर्क होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: