scorecardresearch

What is Snake Fruit: क्या आपने खाया है सांप जैसा दिखने वाला है ये फल? जान लें स्नेक फ्रूट के फायदे और न्यूट्रिशन

Snake Fruit: इस फल की सतह यानी छिलका सांप की स्किन की तरह होती है. जिसके चलते इसे स्नेक फ्रूट कहा जाता है. इसका स्वाद खाने में हल्का खट्टा और मीठा होता है. इस फल का आकार लीची की तरह होता है. यह फल अंदर से सफेद रंग का होता है और जिसमें भूरे रंग की एक गुठली भी होती है.

Snake Fruit Snake Fruit

What is Snake Fruit: दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब फल और सब्जियां आते हैं. जिनके बारे में हमने कभी सुना भी नहीं होता और न ही खाया होता है. आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा. हम जिस अजीब फल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम स्नेक फ्रूट (Snake Fruit) है, जिसे सालक (Salak) के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, भली ही इस फल का नाम स्नेक फ्रूट है. लेकिन ये फल जहरीला नहीं, बल्कि सेहत के लिए अमृत का काम करता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस खास फल के बारे में.

क्या है स्नेक फ्रूट
दरअसल, इस फल की सतह यानी छिलका सांप की स्किन की तरह होती है. जिसके चलते इसे स्नेक फ्रूट कहा जाता है. इसका स्वाद खाने में हल्का खट्टा और मीठा होता है.  इस फल का आकार लीची की तरह होता है. यह फल अंदर से सफेद रंग का होता है और जिसमें भूरे रंग की एक गुठली भी होती है. स्नेक फ्रूट की खेती खास तौर पर इंडोनेशिया के द्वीप बाली, लंबोक और तिमोर में की जाती है, लेकिन आप इसे किसी भी सुपरमार्केट में मिल सकता है. आप इससे पुडिंग, जैम, स्मूदी बनाने के साथ सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इससे डेजर्ट और चिप्स जैसी कई रेसिपी बनाई जाती हैं.

स्नेक फ्रूट के फायदे
स्नेक फ्रूट में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और कई प्रकार के मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में पानी की कमी नही होने देता. फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, फाइबर और फास्फोरस बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. इसमें बीटा-कैरोटीन, पेक्टिन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकते हैं.

इसमें आम और तरबूज की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यदि आप इसका नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो यह आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है. ये फल पोटेशियम से भरपूर होता है, जो कि हार्ट संबंधी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है.  गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं यह कैंसर कोशिकाओं से लड़ने और बवासीर के खतरे को कम करने में भी कारगर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: