Hotel Style Idli Sambar
Hotel Style Idli Sambar
अक्सर होटल का खाना काफी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन घर पर उसी डिश को बनाने पर वो स्वाद नहीं मिलता है. इडली सांभर और नारियल की चटनी भी एक ऐसी रेसिपी है, जो मार्केट से खरीदकर खाने में बहुत मजा आता है. लेकिन जब घर पर उसे बनाने का बात आती है तो वो स्वाद नहीं मिलता है. लेकिन कुछ तरीके अपनाकर होटल जैसी इडली सांभर और नारियल की चटनी बना सकते हैं. चलिए पूरी रेसिपी बताते हैं.
घर पर कैसे बनाए इडली?
इडली बनाने के लिए सबसे पहले 3 कटोरी चावल और एक कटोरी उड़द दाल लेते हैं. इसको रातभर के लिए भिगो देते हैं. सुबह इसको अच्छी तरह से धुल लेते हैं. उसके बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेते हैं. अब आपका बैटर तैयार हो गया है. इसे 3-4 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख देते हैं. इससे इडली सॉफ्ट और स्पंजी बनती है.
फर्मेंटेड बैटर में थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा मिला लें. इसके बाद इडली वाला सांचा लें. उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं और बैटर को उसमें डालें. इसके बाद 15-20 मिनट तक स्ट्रीम करें. अब आपकी इडली तैयार हो गई है. ये इडली बहुत ही सॉफ्ट और रुई जैसी बनती है.
कैसे बनाएं सांभर?
सांभर बनाने के लिए अरहर दाल लेते हैं और उसे करीब आधे घंटे के लिए भिगो देते हैं. इसके बाद एक कुकर लेते हैं और उसमें दाल को डाल देते हैं. इसके बाद इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी और नमक डालते हैं और इसे पकाते हैं.
इसके साथ ही एक कढ़ाई लेते हैं और उसमें सरसों का तेल गर्म करते हैं. उसमें राई, मेथी, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर पकाते हैं. इससे पहले मिक्सर में प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट बना लेते हैं और उसे भी कढ़ाई में डालकर पकाते हैं. इसके बाद इसमें टमाटर मिलाते हैं और पकाते हैं. इसके बाद इसमें गाजर, बैंगन, कद्दू, लौकी और सहजन जैसी सब्जियां काटकर डालते हैं और उसे पकाते हैं.
सांभर में कैसे आएगा होटल जैसा स्वाद?
उधर, दाल भी पककर तैयार हो गई है. अब पकी हुई सब्जियों को डाल वाले कुकर में डाल देते हैं और इसे उबालते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इमली का पल्प और थोड़ा सा गुड़ डालते हैं. इससे सांभर का स्वाद साउथ इंडियन स्टाइल और होटल जैसा हो जाता है. अब आपका सांभर तैयार हो गया है.
कैसे बनाएं नारियल की चटनी?
नारियल चटनी बनाने के लिए ताजा नारियल, हरी मिर्च, अदरक, भुना चना, नमक और हरा धनिया लेकर मिक्सर में डालते हैं और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बारीक पीस लेते हैं. इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल लेते हैं.
नारियल की चटनी को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें तड़का लगाते हैं. इसके लिए एक बर्तन में थोड़ा सा तेल लेते हैं और उसमें राई, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर गर्म करते हैं और इसका तड़का नारियल की चटनी में लगाते हैं. अब आपकी स्वादिष्ट नारियल की चटनी तैयार हो गई है. अब आप होटल जैसी इडली, सांभर और नारियल की चटनी का स्वाद ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: