scorecardresearch

ऑफिस का फ्रस्ट्रेशन होगा दूर, 8-8-8 फॉर्मूला से लाइफ बैलेंस कर सकते हैं नौकरी वाले

नौकरीपेशा लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि ऑफिस में इतना काम होता है कि फैमली और खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं. लेकिन 8-8-8 फॉर्मूला अपनाकर नौकरीपेशा लोग लाइफ को बैलेंस कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि 8-8-8 फॉर्मूला क्या है और कैसे इससे लाइफ को बैलेंस कर सकते हैं.

What is the 8+8+8 Rule What is the 8+8+8 Rule

ज्यादातर नौकरी करने वाले लोग इसलिए परेशान रहते हैं कि उनको समय नहीं मिलता है. उनकी शिकायत होती है कि ऑफिस में इतना काम होता है कि फैमिली के लिए समय नहीं मिलता है. दोस्त के साथ बैठने का समय नहीं मिलता है. हमेशा तनाव बना रहता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि इन समस्याओं का समाधान नहीं है. अगर आप टाइम मैनेजमेंट सही तरीके से करते हैं तो जिंदगी को आसान बना सकते हैं. नौकरी करने वाले 8-8-8 रूल अपनाकर लाइफ बैलेंस कर सकते हैं. चलिए इस रूल के बारे में बताते हैं.

क्या है 8-8-8 फॉर्मूला?
हर किसी के पास दिन में 24 घंटे ही होते हैं. जो लोग टाइम-मैनेजमेंट कर लेते हैं, उनके लिए जिंदगी आसान हो जाती है और जो टाइम सदुपयोग नहीं कर पाते हैं, उनके लिए जिंदगी में समस्याएं  ही समस्याएं आती हैं. ऐसे में टाइम को सही तरीके से इस्तेमाल करके नौकरी करने वाले लाइफ बैलेंस कर सकते हैं. इसके लिए 8-8-8 फॉर्मूला अपनाना होगा. इसमें 24 घंटे को 8-8 घंटे के तीन हिस्सों में बांट लेते हैं.

सेहतमंद रहने के लिए 8 घंटे की नींद जरूरी-
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और लाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद लेना बहुत ही जरूरी है. इसलिए 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए. इससे मानसिक तनाव से राहत मिलती है और सेहत अच्छी रहती है. आप रोजाना ऊर्जावान महसूस करते हैं. 

काम के लिए 8 घंटे-
8-8-8 रूल के तहत काम के लिए 8 घंटे का वक्त निकालें. इस नियम को सख्ती से लागू करें. ऑफिस में काम कर रहे हैं तो ये तय करें कि 8 घंटे से ज्यादा का काम नहीं करना है.  इस दौरान आप अपने सभी काम निपटा लें. ऐसा कभी ना करें कि कुछ घंटे और रुक जाते हैं, अभी तो काम ही पूरा नहीं हुआ. अगर आप जरूरत से ज्यादा ऑफिस में समय देंगे तो ये मानसिक तनाव का कारण बनता है. 8 घंटे के बाद काम से दूरी बना लें.

8 घंटे का वक्त खुद के लिए रखें-
तीसरे 8 घंटे वक्त अपने लिए रखें. इस दौरान आप अपनी फैमली को समय दें. माता-पिता, बच्चों और वाइफ के साथ समय बिताएं. इसके साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें. इस समय में आप अपने शौक पूरे करें. सेहत को बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम करें. किताबें भी पढ़ सकते हैं. इससे मूड फ्रेश होता है. ऐसे आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे.

ये भी पढ़ें: