AI MADE IMAGE
AI MADE IMAGE
कपड़े सिर्फ कॉन्फिडेंस को नहीं बढ़ाते, बल्कि आपको पहचान भी दिलाता है. जैसे अगर आप मीटिंग में शेरवानी पहन कर चले जाएं, तो शायद आपको कोई सीरियस न लें और आपकी बातें भी इग्नॉर कर दे. ये सोच कर कि जिसको कपड़े पहनने नहीं आता उसे बिजनेस की क्या ही समझ होगी. भले ही आपको दुनिया भर का ज्ञान क्यों न हो.
ऐसा ही होता है, छोटे-छोटे आय दिन के कपड़ों के साथ भी. अगर आप गलत कलर कंट्रास्ट के साथ कहीं जाते हैं, तो वह आपकी इंमेज पर असर डालता है. आइए हम आपको बताएं, इसका सिंपल सॉल्यूशन.
काली पैंट हर कपड़े के लिए बेस्ट ऑप्शन है
काली पैंट लगभग हर रंग की शर्ट के साथ अच्छी लगती है. वहीं सफेद शर्ट के साथ इसका लुक क्लासिक और एलिगेंट लगता है. काले पैंट पर आसमानी, ग्रे या पेस्टल रंग पहनने से लुक सॉफ्ट और स्टाइलिश दिखता है. अगर थोड़ा बोल्ड दिखना चाहें, तो मरून या डार्क ग्रीन भी अच्छा ऑप्शन है. काली पैंट की खासियत है कि यह फॉर्मल और कैजुअल दोनों में काम आती है.
नीली पैंट
नेवी ब्लू या डार्क ब्लू पैंट के साथ सफेद शर्ट हमेशा अच्छा दिखता है. वहीं नीले पैंट पर गुलाबी या स्काई ब्लू शर्ट पहनने से लुक फ्रेश दिखता है और देखने वालों के आंखों को भी सुकून मिलता है. चेक या प्रिंट वाले शर्ट भी नीली पैंट के साथ एलिगेंट लुक देते हैं. यह कॉम्बिनेशन ऑफिस और आउटिंग दोनों के लिए बढ़िया माना जाता है.
ग्रे पैंट
ग्रे रंग न्यूट्रल होता है, इसलिए इसके साथ कई रंग अच्छे लगते हैं. सफेद, काला और नीला सबसे अच्छा विकल्प हैं. अगर थोड़ा अलग दिखना चाहें, तो लैवेंडर या हरा भी चुन सकते हैं.
बेज या क्रीम पैंट
बेज या क्रीम पैंट के साथ गहरी रंगों की शर्ट अच्छी लगती है. नेवी ब्लू, ऑलिव ग्रीन या ब्राउन शर्ट इस कॉम्बिनेशन को परफेक्ट बनाता है. वहीं सफेद शर्ट के साथ लुक और साफ लगता है. फ्रेश फील करने के लिए गर्मियों में यह कॉम्बिनेशन सही माना जाता है.
रंग मिलाते समय क्या ध्यान रखें
कोशिश करें कि चमकीले रंग एक साथ न पहने, इससे आपका लुक बिगड़ सकता है. हमेशा कोशिश करें कि डार्क रंगों के पैंट के साथ हल्के रंग के शर्ट पहने. कुछ केस में आप डार्क कॉम्बिनेशन पहन सकते हैं, जैसे काले शर्ट के साथ ब्लैक पैंट अच्छा लगता है. रेड शर्ट के साथ भी ब्लैक पैंट अच्छे लगते हैं.
ये भी पढ़ें