scorecardresearch

मेट्रो में लड़की पढ़ रही थी How to Kill Men, कवर पर पड़ी लोगों की नजर...यूजर्स बोले- एक और लड़के की फील्डिंग सेट हो रही

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश शुरू हो गई. एक यूजर ने लिखा, इसके पति या बॉयफ्रेंड को यह जरूर देखना चाहिए. दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'लगता है फिर से किसी बंदे की फील्डिंग सेट होने वाली है.'

woman reading book on metro woman reading book on metro
हाइलाइट्स
  • किताब के टाइटल ने खींचा ध्यान

  • सोशल मीडिया पर शुरू हो गई मीम्स की बौछार

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. सिया और केतन मामले के बाद सोशल मीडिया पर लड़कियों को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मेट्रो में सफर कर रही एक लड़की का. लड़की मट्रो में आराम से 'How to Kill Men and Get Away With It' किताब पढ़ रही थी. ऐसे में किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए शेयर कर दिया और कैप्शन में लिखा- एक और लड़के की फील्डिंग सेट होने वाली है. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इस क्लिप पर हजारों रिएक्शन आने लगे. किसी ने इसे मजाक में लिया तो किसी ने इसके बहाने लंबी बहस छेड़ दी.

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश शुरू हो गई. एक यूजर ने लिखा, इसके पति या बॉयफ्रेंड को यह जरूर देखना चाहिए. दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'लगता है फिर से किसी बंदे की फील्डिंग सेट होने वाली है.' कई लोगों ने हंसते हुए वीडियो शेयर किया, जबकि कुछ यूजर्स ने सिया के मामले का जिक्र करते हुए इसे उससे जोड़ने की कोशिश भी की.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by societynow (@societynow.inn)

 

कई लोगों ने कहा- सिर्फ टाइटल देखकर मत बनाइए राय
जहां एक ओर मजाक और मीम्स का दौर चला, वहीं कई यूजर्स ने लोगों से संयम बरतने की अपील भी की. उनका कहना था कि किसी किताब का टाइटल जानबूझकर चौंकाने वाला रखा जा सकता है, ताकि लोगों का ध्यान आकर्षित हो. कई लोगों ने यह भी कहा कि महज कुछ सेकेंड के वीडियो से यह तय नहीं किया जा सकता कि युवती वास्तव में किताब पढ़ रही थी या सिर्फ उसे हाथ में पकड़े हुए थी.

आखिर क्या है इस किताब की कहानी?
How to Kill Men and Get Away With It ब्रिटिश लेखिका Katy Brent का लिखा एक फिक्शन उपन्यास है. यह एक डार्क कॉमेडी, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और क्राइम फिक्शन है. कहानी की मुख्य किरदार किटी कॉलिन्स है, जो बाहर से सफल और आत्मविश्वासी दिखाई देती है, लेकिन उसके भीतर गुस्सा और दर्द छिपा होता है. कहानी में वह उन पुरुषों को निशाना बनाती है, जिन्होंने महिलाओं के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार किया होता है. इसके बाद वह अपनी दोहरी जिंदगी, रिश्तों और पुलिस जांच के बीच खुद को बचाने की कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें: