scorecardresearch

Viral Video: एआई की मदद से महिला को मिला, 80 लाख का पैकेज.. एक साल में बढ़ी 8 गुना सैलरी, जानें पूरा फॉर्मूला

कुछ लोगों का मानना है कि एआई उनकी नौकरी खा रहा है. तो कुछ ऐसे भी है जो एआई की मदद से बड़े पैकेज वाली नौकरी पा रहे हैं. ऐसी ही एक महिला है ऋतु मौर्या, जिनको एआई की मदद से एक बड़े पैकेज को अपने नाम किया.

AI Generated Image AI Generated Image

कहने के लिए तो लोग कहते कि एआई लोगों की नौकरी खा रहा है. लेकिन एक महिला ऐसी भी है, जिसके केवल एआई की मदद से अपने सैलरी पैकेज को 8 गुना तक बढ़ा लिया. साथ ही इस सैलरी पैकेज को इतना बढ़ाने के लिए उसे कोई 10-15 साल का समय नहीं लगा, उसने केवल 1 साल में अपने पैकेज को इतनी बड़ी छलांग लगना दी.

दरअसल हम बात कर रहे है ऋतु मौर्या की, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने दावा किया कि किस तरह उन्होंने केवल एक साल में ही 10LPA से 80LPA की नौकरी पा ली. सबसे खास बात है कि उन्होंने बताया कि इस तरह से रिमोट जॉब को आसानी से पाया जा सकता है. 

क्या कहती हैं ऋतु?

ऋतु का कहना है कि नौकरी के लिए अपने रिज्यूमे में कुछ खास शब्दों को जोड़ देने भर से आपको नौकरी नहीं मिल जाती. आपको नौकरी के लिए स्मार्ट प्ले करना पड़ता है. इस स्मार्ट प्ले के लिए उन्होंने बताया कि किस तरह से एआई मदद करता है. साथ ही उन्होंने कैसे 10LPA से 80LPA वाली नौकरी को एक साल में हासिल किया, उसका सीक्रेट भी बताया.

लिंक्डइन से करें शुरुआत

वह कहती है सबसे पहले लिंक्डइन पर देखें कि कौन लोग हायरिंग कर रहे हैं. इस तरह से आपको कई जॉब नज़र आएंगी. कुछ रिमोट हो सकती है, तो कुछ ऑन-साइट या फिर कुछ हाइब्रिड बेसिस की भी हो सकती है. यहां तक कि आप लिंक्डइन की मदद केवल डोमेस्टिक ही नहीं बल्कि विदेश की नौकरी को भी देख सकते हैं.

ChatGPT करेगा आपकी मदद

लिंक्डइन पर जो भी नौकरी आपको पसंद आए. सबसे पहले उसके जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ें. इसके बाद उसके लिए डायरेक्ट अपलाय करने के बजाए उनके लिए कुछ प्रोजेक्ट्स को तैयार करें. इससे कंपनी को पता चल सकेगा कि आपमे कितनी क्षमता है और आप कंपनी के लिए कितना अच्छा असेट साबित हो सकते हैं.

आप यहां ChatGPT की मदद लें. जॉब डिस्क्रिप्शन को इस एआई मॉडल में डालें. जिसकी मदद से आपको कुछ प्रोजेक्ट आइडिया मिल सकते हैं. जिसके बाद आप उनको तैयार कर सकेंगे. ऋतु भी वीडियो में कुछ ऐसा ही करती दिखाई देती हैं.

प्रोजेक्ट को करें तैयार

अगला कदम केवल प्रोजेक्ट को तैयार कर कंपनी को भेजने का है. इसके लिए आप या तो प्रोजेक्ट को मेल से भेज सकते हैं. या फिर प्रोजेक्ट को लिंक्डइन पर डाल कंपनी को टैग कर सकते हैं. इससे उन्हें आपके प्रोजेक्ट के बारे में पता चलेगा. साथ ही अगर उन्हें लगता है कि आप वो इंसान है जिसकी उन्हें तलाश है जो शायद आपको ऑफर आ सकता है.
 
ऋतु ने अपने केस में एक सॉफ्टवेयर को तैयार किया है. इस सॉफ्टवेयर के लिए उन्होंने Emergent.sh की मदद ली. जो खुद एक एआई टूल है. यहां से उन्होंने पूरी कोडिंग की और एक प्रोजेक्ट को तैयार किया. जिसके बाद उन्होंने उस प्रोजेक्ट को लिंक्डइन पर डाला और कंपनी को टैग किया. जिसके बाद कंपनी से उस जॉब के लिए ऑफर मिल गया.