Towel Day 2022 (Photo: Unsplash)
Towel Day 2022 (Photo: Unsplash)
क्या आपको पता है कि हर साल 25 मई को World Towel Day मनाया जाता है. शायद कुछ ही लोगों को इस अजीबो-गरीब दिन को बारे में पता होगा. तो हम आपको बता दें कि यह दिन मशहुर साइंस फिक्शन राइटर, डगलस एडम्स की याद में मनाया जाता है.
डगलस एडम्स, बेहद लोकप्रिय 'द हिचहाइकर गाइड टू द गैलेक्सी' के लेखक हैं. एडम्स ने अपनी किताब में लोगों के जीवन में टावल यानी तौलिया के महत्व को बहुत ही रोचक ढंग से बताया है. एडम्स ने तौलिये के बारे में लिखा था कि तौलिया किसी भी यात्री के लिए सबसे उपयोगी वस्तु है.
तौलिया को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. ठंड लगने पर आप इसे अपने चारों ओर गर्माहट के लिए लपेट सकते हैं, आप इसे लेटने के लिए नीचे बिछा सकते हैं. एडम्स की सबसे जरूरी सलाह यही है कि आप बिना टावल के कहीं भी न जाएं. और आज हम आपको बता रहें कुछ इको-फ्रेंडली टावल्स के बारे में, जो आपके अनुभव को और अच्छा बना सकते हैं.
1. शुद्ध कॉटन से बने तौलिए
इको-फ्रेंडली टावल के लिए Coyuchi जाने-माने ब्रांड्स में से एक है क्योंकि कंपनी लगातार उच्च गुणवत्ता वाले पर्यावरण के अनुकूल प्रॉडक्ट बना रही है. उनके टावल 100% सर्टिफाइड ऑर्गनिक कॉटन से बने हैं और जीरो-वेस्ट वाटर रिसायक्लिंग तरीके से बनाए गए है.
2. बांस से बने तौलिए़
Ettitude के तौलिए पर्यावरण के अनुकूल, शानदार और बहुत किफायती हैं. यह कंपनी 100% ऑर्गनिक बांस से तौलिया बनाती है. केमिकल्स के बजाय एक ऑर्गनिक सेलवेन्ट का प्रयोग किया जाता है.
3. ऑर्गनिक कॉटन और हेंप से बने तौलिए
Delilah Home केवल 100% ऑर्गनिक कॉटन और हेंप (भांग) से प्रॉजक्ट बनाती है और फेयर ट्रेड फैक्ट्रियों के साथ साझेदारी है. ये तौलिए आपके इस्तेमाल करने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं.
4. ऑर्गनिक कॉटन और लकड़ी के पल्प से बने तौलिए
Under the Canopy ऑर्गेनिक कॉटन से बने सिग्नेचर, लक्ज़री और टेक्सचर्ड टावल उपलब्ध करा रही है और साथ ही, टावल को बनाने में लकड़ी के पल्प से बने बायोडिग्रेडेबल फैब्रिक 3% Lyocell का इस्तेमाल भी होता है.