scorecardresearch
Advertisement
धर्म

Amarnath Yatra 2026: खराब मौसम पर आस्था भारी! बारिश के बावजूद हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए पहला जत्था रवाना, यहां देखें फोटो में श्रद्धालुओं का उत्साह

अमरनाथ यात्रा
1/10

1. श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना 
अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से हो गया है. इस यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को होगा. इस बार यह पवित्र यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी. खराब मौसम पर आस्था भारी दिखी. शुक्रवार को बारिश के बावजूद हर-हर महादेव के जयकारे के साथ बालटाल बेस कैंप से पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ. (Photo: Instagram @sanjay.samir)

अमरनाथ यात्रा
2/10

2. बम-बम भोले के जयकारे के साथ बढ़ रहे आगे 
हजारों श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा की तरफ कठिन रास्तों से आगे बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को 10 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए बालटाल से आगे बढ़ेंगे और शाम तक बेस कैंप लौट आएंगे.

अमरनाथ यात्रा
3/10

3. तीर्थयात्रियों में उत्साह
खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद न तो मौसम की मार और न ही बालटाल का 16 किलोमीटर लंबा कठिन रास्ता तीर्थयात्रियों के जोश को कम कर पाया. कई यात्रियों ने रास्ते में पूजा-अर्चना करते और रस्में निभाते हुए एक नए उत्साह का अनुभव किया, क्योंकि वे बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आगे बढ़ रहे थे.

अमरनाथ यात्रा
4/10

4. तीर्थयात्रियों को करनी होगी इतनी किलोमीटर लंबी यात्रा
श्रद्धालु अमरनाथ गुफा तक दो आधिकारिक मार्गों से पहुंच सकते हैं. पहला पहलगाम मार्ग है और दूसरा बालटाल मार्ग है. पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा की दूरी 32 किलोमीटर है जबकि बालटाल मार्ग से गुफा की दूरी 14 किलोमीटर है.

अमरनाथ यात्रा
5/10

5. श्रद्धालु इस मार्ग को करते हैं पसंद
बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए एंट्री दोमेल गेट से होती है, वहीं पहलगाम से एंट्री चंदनवाड़ी गेट से होती है. पहलगाम मार्ग भले ही लंबा है लेकिन है यह मार्ग प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. धीरे-धीरे ऊंचाई बढ़ने से कई श्रद्धालु इस मार्ग को पसंद करते हैं. 

अमरनाथ यात्रा
6/10

6. मेडिकल टीम, इमरजेंसी शेल्टर और बचाव दल तैयार
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर मौसम के पूर्वानुमान और रास्ते की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है.मौसम या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए मेडिकल टीमें, इमरजेंसी शेल्टर और बचाव दल जैसी आपातकालीन व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं.

अमरनाथ यात्रा
7/10

7. भक्त के सारे कष्ट हो जाते हैं दूर 
आपको मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर स्थित हिमालय की बर्फीली चोटियों के बीच स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा का दर्शन करने हर साल हजारों श्रद्धालु जाते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. 

अमरनाथ यात्रा
8/10

8. पूरी तैयारी
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है.
 

अमरनाथ यात्रा
9/10

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में पूरा उत्साह देखा गया.

अमरनाथ यात्रा
10/10

अमरनाथ यात्रा करने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं.