सबसे पहले गणपति बाप्पा की मूर्ति के पीछे क्रीम या गोल्डन रंग का पर्दा या वॉलपेपर लगाएं. इसके बाद बैकग्राउंड को नारंगी गेंदे के फूलों की लंबी-लंबी लड़ियों से सजाया जा सकता है. गणपति बाप्पा को सफेद मोगरे और लाल गुलाब के फूलों की माला पहनाएं. यह क्रीम या गोल्डन बैकग्राउंड के साथ काफी अच्छा लगेगा. साथ ही बाप्पा के कंधे पर लाल और सुनहरे गोटा-पट्टी बॉर्डर वाला वस्त्र या दुपट्टा ओढ़ा सकते हैं. स्टेज को और खूबसूरत बनाने के लिए मूर्ति के नीचे और आसपास पीले और लाल गुलाब के ताजे फूल सजाएं. इससे पूरा सेटअप रंग-बिरंगा और आकर्षक नजर आएगा.
अगर आप गणपति बाप्पा की सजावट को थोड़ा अलग और नेचर से जुड़ा रखना चाहते हैं तो गार्डन या नेचर थीम अपना सकते हैं. इसके लिए मूर्ति के ठीक पीछे आर्टिफिशियल हरे पत्तों से बना बड़ा सा पेड़ लगाया जा सकता है. इसमें मनी प्लांट या मॉन्स्टेरा जैसा लुक आएगा. इसके बाद जमीन पर आर्टिफिशियल घास या टर्फ बिछाकर पूरा सेटअप गार्डन जैसा बनाया जा सकता है. आप चाहें तो घास का लुक देने के लिए क्ले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सजावट को एक शेप देने के लिए चारों तरफ आइसक्रीम स्टिक से घेरा बना सकते हैं. अगर आप इस थीम को और प्यारा बनाना चाहते हैं तो गणेश जी को झूले पर भी स्थापित कर सकते हैं.
गणपति बाप्पा की सजावट में बैंगनी या नीली फैरी और स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन लाइट्स से बैकग्राउंड पर ब्राइट के साथ थोड़ा डिम लुक भी आएगा, जिससे सजावट और खूबसूरत नजर आएगी. मूर्ति को पीले और लाल या मैरून गेंदे के फूलों की माला पहनाएं. अगर आप सजावट पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो दीवार पर फ्लोरल प्रिंट वाला वॉलपेपर लगा सकते हैं. इसके साथ शाइनी पर्पल फूल, पत्तियां या लाइट्स की लड़ियां लगाकर बैकग्राउंड को और आकर्षक बनाया जा सकता है.
इस सजावट में गहरे हरे रंग के मुख्य पर्दे के आगे सफेद रंग की पारदर्शी नेट क्लॉथ से एक खूबसूरत मेहराब बनाया गया है. इसके सामने पीले और लाल गेंदे के फूलों की लंबी लड़ियों से फ्लोरल आर्च तैयार किया गया है. मेहराब के ऊपर सफेद और लाल रंग के आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं लगाई जा सकती हैं. इससे गणपति बाप्पा की मूर्ति के लिए एक सुंदर और भव्य बैकग्राउंड तैयार हो जाएगा.
पूजा की टेबल पर मैरून और सुनहरे रंग का कपड़ा बिछाया गया है. टेबल के नीचे पीले और लाल फूलों से झूलर यानी फ्रिल गारलैंड बनाई गई है. मूर्ति के सामने फल, भोग की थालियां, कलश और पूजा की दूसरी सामग्री सजाकर रखी गई है. कलश को नारियल और आम के पत्तों के साथ सजाया गया है, जिससे पूरा पूजा सेटअप पारंपरिक और खूबसूरत नजर आ रहा है.
अगर आप घर में गणपति बाप्पा के लिए भव्य पंडाल जैसा सेटअप तैयार करना चाहते हैं तो पीले और सुनहरे रंग की थीम अपना सकते हैं. इसमें पीले, गोल्डन और ऑरेंज रंगों का तालमेल रखा गया है, जो पूरे सेटअप को रॉयल लुक दे रहा है.
छत और बैकग्राउंड की दीवार पर कपड़ों की प्लेट्स बनाकर सजावट की गई है. इन प्लेट्स को इस तरह लगाया गया है कि वे सूर्य की किरणों जैसी डिजाइन बनाती हैं. इससे पूरा बैकग्राउंड देखने में काफी भव्य और ग्रैंड नजर आता है. पंडाल की छत से क्लासिक क्रिस्टल झूमर लटकाए सकते है. इन झूमरों की वजह से पूरे सेटअप में वार्म और गोल्डन रोशनी दिखाई दे रही, जो पूरे माहौल को पूरा सुंदर बना रहा है. मुख्य मूर्ति के नीचे एक छोटी गणेश प्रतिमा भी स्थापित की गई है. पूरा सिंहासन ऊंचे पीले झालर वाले मंच यानी अल्टर पर रखा गया है, जिससे गणपति बाप्पा का सेटअप और ज्यादा भव्य नजर आता है.