scorecardresearch
Advertisement
धर्म

Sangam Late Hanuman Temple: भव्य आरती और शृंगार... संगम लेटे हनुमान मंदिर के 13 दिन बाद खुले कपाट, लगे जय श्रीराम और बजरंगबली के नारे

लेटे बजरंगबली मंदिर
1/6

लेटे बजरंगबली मंदिर का खुला कपाट 
संगम नगरी प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का जलस्तर बढ़ने के चलते श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर को बंद कर दिया गया था.   लेटे हनुमान मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया.

बजरंगबली
2/6

बजरंगबली का अभिषेक और फूलों से भव्य शृंगार 
गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद विधि-विधान से बजरंगबली का अभिषेक और फूलों से भव्य शृंगार किया गया. महंत बलवीर गिरि ने आरती की. ढोल-नगाड़ों के बीच मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए.
 

दर्शन करते श्रद्धालु
3/6

मंदिर के बाहर से ही कर रहे थे दर्शन
बाढ़ के पानी के चलते मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे. इस दौरान भक्त मंदिर के बाहर से ही लेटे बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे थे.

लेटे हनुमान मंदिर
4/6

भक्तिमय हो गया मंदिर परिसर
लेटे हनुमान मंदिर में आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.
 

लेटे हनुमान मंदिर
5/6

श्रद्धालुओं के लिए खास रहा दिन
14 दिनों से कपाट खुलने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन खास रहा. मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने पहुंचकर लेटे बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

लेटे बजरंगबली मंदिर
6/6

भक्ति का सैलाब फिर आया नजर
संगम स्थित लेटे बजरंगबली मंदिर की खास मान्यता है कि यहां हनुमान जी लेटी हुई अवस्था में भक्तों को दर्शन देते हैं. बाढ़ के कारण 13 दिनों तक बंद रहे इस मंदिर में आज फिर से श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का सैलाब नजर आया.