scorecardresearch

Chhath Puja 2026 Schedule: नहाय-खाय से लेकर पारण तक, जानें छठ पूजा की पूरी तिथियां और नोट कर लें अर्घ्य के लिए सूर्योदय-सूर्यास्त की टाइमिंग

लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. पटना, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सूर्यास्त और सूर्योदय के समय को जान लें.

Advertisement
Chhath Puja 2026 Chhath Puja 2026

छठ पूजा बिहार के लोगों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं और परिवार से जुड़ा महापर्व है. इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग भी अपने घर लौट आते हैं, ताकि परिवार के साथ मिलकर छठी मैया और सूर्य देव की पूजा कर सकें. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाने वाला यह महापर्व चार दिनों तक चलता है. इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और उषा अर्घ्य के बाद व्रत का पारण किया जाता है. अगर आप भी छठ की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए 2026 में नहाय-खाय, खरना और दोनों अर्घ्य की तारीख क्या है. साथ ही जानिए पूजा के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय.

नहाय-खाय कब है? (13 नवंबर 2026, शुक्रवार)
छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगी. इस दिन व्रती सूर्योदय स्नान करके पूजा करती हैं और शुद्धता के साथ भोजन तैयार करती हैं. इस दिन आमतौर पर कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद बनाया जाता है. व्रती इसी भोजन को ग्रहण करके छठ महा व्रत का शुभ आरंभ करती हैं. 

खरना कब है? (14 नवंबर 2026, शनिवार)
छठ का दूसरा दिन 14 नवंबर, शनिवार को खरना मनाया जाएगा. इस दिन व्रती सूर्योदय से निर्जला उपवास रखती हैं और सूर्यास्त को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलती हैं. खरना में गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है. इसके बाद व्रती करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करती हैं.

संध्या अर्घ्य कब दिया जाएगा? (15 नवंबर 2026, रविवार)
15 नवंबर, रविवार को छठ पूजा का मुख्य दिन है. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी और सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देंगी. 

उषा अर्घ्य और पारण कब होगा? (16 नवंबर 2026, सोमवार)
छठ पूजा का आखिरी दिन 16 नवंबर, सोमवार को है. इस दिन सूर्योदय के दिन व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी. इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन होगा. उषा अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करके पारण करती हैं और अपना निर्जला व्रत खोलती हैं.

पटना
सूर्यास्त- 5:01 बजे, सूर्योदय- सूर्योदय 6:07 बजे

मुजफ्फरपुर    
सूर्यास्त- 4:59 बजे, सूर्योदय- 6:07 बजे

मुंगेर    
सूर्यास्त 4:55 बजे, सूर्योदय 6:01 बजे

भागलपुर
सूर्यास्त 4:54 बजे, सूर्योदय 5:59 बजे

गया    
सूर्यास्त 5:03 बजे, सूर्योदय 6:06 बजे

दरभंगा    
सूर्यास्त 4:57 बजे, सूर्योदय 6:05 बजे

रांची    
सूर्यास्त 5:04 बजे, सूर्योदय 6:03 बजे

हजारीबाग    
सूर्यास्त 5:03 बजे, सूर्योदय 6:04 बजे

गिरिडीह    
सूर्यास्त 4:59 बजे, सूर्योदय 6:00 बजे

दिल्ली    
सूर्यास्त 5:28 बजे, सूर्योदय 6:44 बजे

मुंबई    
सूर्यास्त 6:00 बजे, सूर्योदय 6:46 बजे
ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. इसलिए अपने शहर के हिसाब से अर्घ्य की तैयारी करें और घाट पर समय से पहुंचें.
 

ये भी पढ़ें