scorecardresearch

भिलाई में हर-हर महादेव की गूंज, 37 किमी कांवड़ लेकर निकले हजारों भक्त, दिखा शिवभक्ति का जोश

भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता, किसान, मजदूर, आम नागरिकों के हित और विकास के साथ ही सभी की सुख-शांति और स्वास्थ्य, समृद्धि की कामना लेकर छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शिव भक्तो के साथ भव्य कावड़ यात्रा की शुरूआत की.

Advertisement
Durg Spiritual Journey Durg Spiritual Journey

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति का रंग पूरे भिलाई में देखने को मिला. शिव भक्तों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी हजारों शिव भक्तों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए. नंगे पैर निकले विधायक और भक्तों ने भिलाई और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

शिवनाथ नदी से शुरू हुई यात्रा
कांवड़ यात्रा की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी से हुई. यहां सबसे पहले भक्तों ने पवित्र नदी में स्नान किया और शिवनाथ तट पर स्थित शिवालय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक कर संकल्प लिया. इसके बाद कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल लेकर करीब 37 किलोमीटर दूर देवबलौदा स्थित 13वीं शताब्दी के प्राचीन भोलेनाथ मंदिर के लिए पैदल यात्रा शुरू की गई. इस बार यात्रा में 1 हजार से अधिक महिलाएं भी शामिल हुईं.

बर्फ का 180 किलो का शिवलिंग बना आकर्षण
कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ कई आकर्षक झांकियां भी देखने को मिलीं. 180 किलो वजन का बर्फ से बना शिवलिंग भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. महाकाल की अधोरी ग्रुप की प्रस्तुति और डीजे पर बज रहे हर-हर महादेव और मेरा भोला है भंडारी जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए. यात्रा को देखने के लिए शहर में जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी.

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
शिवनाथ नदी से निकलने के बाद कांवड़ यात्रा गंजपारा चौक पहुंची, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया और फल-जूस बांटे. इसके बाद यात्रा साइंस कॉलेज, वाईशेप ब्रिज होते हुए सेक्टर 9 चौक पहुंची. यहां मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने कांवड़ यात्रियों का फूलों की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. भक्तों को फल और जूस भी वितरित किए गए. इस दौरान भाईचारे और सद्भावना की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: