Juzela
Juzela
करवा चौथ पर्व आज 29 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं. फिलीपींस की रहने वाली जुजेला भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं. जुजेला क्रिश्चियन होने के बावजूद हिंदू परिवार में शादी की और हिंदू रीति-रिवाज को अपना लिया. वह हिंदी के साथ भोजपुरी भी बोलती हैं.
पिछले 12 सालों से रह रहीं गोरखपुर में
फिलीपींस देश की जुजेला पिछले 12 सालों से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहती हैं. वह गोरखपुर की बहू हैं और क्रिश्चियन होने के बावजूद जब गौरव कुमार से हिंदू परिवार में शादी हुई तो उन्होंने न सिर्फ हिंदू धर्म को अपनाया बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी बखूबी अपनाया. जुजेला हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने लगी हैं और तीज का व्रत, करवाचौथ का व्रत जैसे निर्जला व्रत को भी रखने लगी हैं. पिछले तीन साल से वो तीज और करवाचौथ का व्रत रखती हैं, जिसमें वो भोजन, नमक, पानी सभी का त्याग करती हैं.
दोस्ती प्यार में बदली और कर ली शादी
जुजेला के पति गौरव कुमार ने बताया कि 2007 में वह फिलिपींस में पढ़ाई करने गए थे. उसके बाद नौकरी करते समय उनकी मुलाकात जुजेला से हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में तब्दील हुआ. इसके बाद घर वालों की रजामंदी से उन लोगों की शादी हो गई. कुछ समय फिलिपींस में बिताने के बाद गौरव और उनकी पत्नी जुजेला भारत आ गईं. वर्तमान में उनके दो बच्चे भी हैं. जीवन यापन के लिए जुजेला और उनके पति अब गोरखपुर में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसमें एशियन डिशेज ज्यादा है.
रहती हैं भारतीय नारी के परिधान में
जुजेला जिन्होंने HRM का कोर्स किया है लेकिन परिवार में ज्यादातर लोग शेफ होने की वजह से वो भी अब शेफ बन चुकी हैं. वह गोरखपुर में तरह-तरह के फिलिपीयंस और एशियन फूड, क्यूज़ीन और डिशेज बनती है जिसकी प्रशंसा होती है. गौरतलब है कि वह पहले क्रिश्चियन धर्म से होने की वजह से और उनके देश में बीफ खाया जाता था लेकिन हिंदू परिवार में आने के बाद उन्होंने पिछले 20 साल से बीफ खाना तो क्या देखा तक नहीं है. पूरे नवरात्रि भर उन्होंने नॉन वेज डिशेज को हाथ भी नहीं लगाया और पूरा भारतीय नारी के परिधान और आज सज्जा में रहती हैं. जुजेला हिंदी के साथ भोजपुरी भी बोलती हैं और बगल में गोरखनाथ मंदिर होने की वजह से वो सीएम योगी को भी जानती हैं. उनको पावरफुल नेता कहती हैं और सीएम योगी का फोटो अपने पास रखती हैं.