scorecardresearch

Garuda Purana: किस्मत बदलनी है... तो रोज करें ये 5 काम... गरुड़ पुराण में इन कार्यों का है उल्लेख

गरुड़ पुराण कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और किस्मत बदल जाती है. गरुड़ पुराण में व्यक्ति को रोज कुछ अच्छे कर्म करने की बात कही गई है. आइए जानते हैं रोज किन कामों को करने से किस्मत बदल सकती है और पैसों की बारिश हो सकती है. गरुड़ पुराण में रोज स्नान, देवपूजन, जप, हवन या दीपक जलाना और दान करने की बात कही गई है.

5 Deeds Mentioned in the Garuda Purana 5 Deeds Mentioned in the Garuda Purana

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण है. गरुड़ पुराण मुख्य रूप से भगवान विष्णु और उनके वाहन पक्षीराज गरुड़ के बीच हुए संवाद पर आधारित है. गरुड़ पुराण में जीवन, मृत्यु, कर्म, और पुनर्जन्म के रहस्य का वर्णन किया गया है.

जीवन और मृत्यु का रहस्य बताने वाला गरुड़ पुराण हमें कई तरह की सीख देता है, जिनका पालन करने से जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं और किस्मत चमक उठती है. आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के मुताबिक रोज किन कामों को करने से किस्मत बदल सकती है और पैसों की बारिश हो सकती है.  गरुड़ पुराण में एक श्लोक है स्नानं दानं होमं स्वाध्यायो देवतार्तनम्। यस्मिन् दिने न सेव्यन्ते स वृथा दिवसो नृणाम्।। इस श्लोक में ऐसे 5 कर्मों के बारे में बताया गया है, जिसे व्यक्ति को हर दिन जरूर करने चाहिए.

1. हर दिन जरूर करें स्नान 
गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को हर दिन की शुरुआत स्नान से करनी चाहिए. आपको मालूम हो कि स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ मन का वास होता है. ऐसे लोग जो हर दिन नियमित स्नान नहीं करते हैं, उनके जीवन में दुखों को पहाड़ आ सकता है. प्रातः काल स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों की बारिश होने लगती है. गरुड़ पुराण के मुताबिक नियमित स्नान से दिनचर्या शुरू करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी ऊर्जा की कमी नहीं होती है.

2. रोज देवी-देवताओं का करें पूजन
गरुड़ पुराण में यह उल्लेख किया गया है कि हर दिन नियमित रूप से देवी-देवताओं का ध्यान करने और पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को काफी लाभ मिलता है. वैसे व्यक्ति जो रोज ईश्वर की पूजा-पाठ करते हैं, उनके जीवन में दुर्भाग्य नहीं आता है. उन्हें सभी कामों में सफलता मिलती है.

3. रोज करें जप 
गरुड़ पुराण में रोज जप करने की बात कही गई है. यदि आप नियमित रूप से जप करेंगे तो आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी. सभी व्यक्ति को प्रातः जल्दी उठकर ईश्वर का ध्यान और जप करना चाहिए. ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और सौभाग्य आकर्षित होता है. किस्मत चमक जाती है.

4. दान जरूरी 
गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को हर दिन नियमित दान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और सौभाग्य आता है. कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होती है. यदि कोई नियमित रूप से अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान करता है तो उसे शुभ फल की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से मानसिक शांति भी मिलती है.

5. हवन या दीपक जलाना जरूरी
गरुड़ पुराण के मुताबिक हर दिन घर के मंदिर में दीपक जलाने या हवन करने से जीवन के हर कष्ट दूर होते हैं. यदि कोई दीपक या हवन करता है तो उस व्यक्ति को समस्त देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. घर में हवन और दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. यदि आप ऊपर बताए गए शुभ कर्मों को हर दिन करते हैं तो आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है. व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य आकर्षित होता है और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है.