scorecardresearch

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल आज, शाम से पहले कर लें ये 5 अचूक उपाय; संतान को मिलेगी तरक्की, चमकेगी किस्मत

ज्येष्ठ माह का अंतिम बड़ा मंगल विशेष फलदायी माना जाता है. कई लोग पूरे महीने हनुमान जी की पूजा करते हैं और आखिरी बड़े मंगल पर विशेष अनुष्ठान, भंडारा या दान-पुण्य का आयोजन करते हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए उपाय पूरे वर्ष शुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं.

ज्येष्ठ मास का आखिरी मंगल ज्येष्ठ मास का आखिरी मंगल

23 जून 2026 को ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल मनाया जा रहा है. इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ माह में कुल आठ मंगलवार पड़े हैं, जबकि पहला बड़ा मंगल 5 मई को पड़ा था. हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व माना गया है. श्रद्धालु इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति अगर सच्चे मन से बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की अनेक बाधाएं दूर होने लगती हैं. साथ ही संतान के जीवन में आने वाले बाधाओं से निजात मिलता है.

क्यों कहा जाता है इसे बुढ़वा मंगल?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के एक मंगलवार को भगवान राम और हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी. कहा जाता है कि हनुमान जी ने भगवान राम की परीक्षा लेने के लिए एक वृद्ध संत का रूप धारण किया था. इसी वजह से इस दिन को 'बुढ़वा मंगल' कहा जाने लगा. तभी से ज्येष्ठ माह के मंगलवार हनुमान भक्तों के लिए विशेष श्रद्धा और आस्था का दिन माने जाते हैं.

बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व
ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर कई प्रकार के दोषों से राहत मिलती है. मान्यता है कि इस दिन की गई आराधना से शनिदोष, मंगल दोष और कालसर्प दोष जैसी परेशानियों का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से साहस, आत्मविश्वास, मानसिक शांति और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता भी है.

शाम से पहले कर लें ये 5 उपाय-
1. चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें

हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. मान्यता है कि इससे संकट दूर होते हैं और परिवार पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है.

2. बच्चों के हाथ से हनुमान चालीसा का पाठ करवाएं
यदि संभव हो तो बच्चों से हनुमान चालीसा पढ़वाएं या सुनवाएं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं.

3. बंदरों या जरूरतमंदों को गुड़-चना खिलाएं
गुड़ और चने का दान हनुमान जी को प्रिय माना जाता है. इससे आर्थिक परेशानियां कम होने और घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है.

4. पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

5. लाल वस्त्र या लाल फल का दान करें
बड़े मंगल पर लाल रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना गया है. इससे मंगल ग्रह की शुभता बढ़ने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है.
 

ये भी पढ़ें