Shivratri 2026
Shivratri 2026
महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है. मान्यता है कि इसी दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था. इस दिन शुद्ध मन से की गई पूजा का फल जल्दी प्राप्त होता है. अगर आप भी महादेव को इस शिवरात्रि प्रसन्न करना चाहते हैं, तो जरूर से शिवलिंग पर एक लोटा जल तो चढ़ाएं ही साथ में ये चीज भी चढ़ाएं. शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान भाव के भूखे होते हैं, न कि भोग के, तो इस बात का विशेष ख्याल रखें.
शिवरात्रि के मौके पर लोग बहुत तरह के भोग भगवान को लगाते हैं. लेकिन एक चीज ऐसी है जो भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है, वह है भगवान राम का नाम. तुलसी दस जी की रामायण में ये लेख साफ वर्णित है कि राम से बड़ा राम का नाम है, और खुद भगवान शिव भी उनके नाम का जाप करते रहते हैं.
इस तरह राम नाम से करें भगवान शिव को प्रसन्न
भगवान शिव को बेल पत्र भी बहुत प्रिय है. इस शिवरात्रि आप भोले को एक लौटा जल और 11, 21 या 51 बेल पत्र पर चंदन से राम नाम लिख कर चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से मां पार्वती और भगवान शिव दोनों खुश होते हैं और उनकी कृपा बहुत जल्दी प्राप्त होती है.
इन चीजों को भी चढ़ाएं
बेल पत्र- तीन पत्तियों वाला बेल पत्र पूजा के लिए शुभ माना जाता है. अगर 5 पत्ते मिलें तो वह ज्यादा शुभ होता है. बेल पत्र जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है.
धतूरा और भांग- शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ शिवगणों की भी पूजा होती है. इसलिए इस दिन भगवान शिव को भांग और धतूरा चढ़ाने से उनके गणों की भी कृपा प्राप्त होती है.
शमी के पत्ते- शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाना लाभकारी साबित होता है. इस दिन 3, 5 या 11 पत्ते भगवान को जरूर अर्पित करें.
अक्षत- इस दिन भगवान शिव को चावल चढ़ाने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती. ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों.
शहद और घी- ये दो चीज भगवान को चढ़ाने से जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है.
ये भी पढ़ें