scorecardresearch

May 2026 Festival Calendar: हनुमान जयंती से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक... मई में पड़ रहे कई व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

May Month Vrat Tyohar: हिंदू पंचाग के मुताबिक साल 2026 का मई माह बहुत ही खास है. इस महीने हनुमान जयंती, शनि जयंती, गंगा दशहरा से लेकर तक बुद्ध पूर्णिमा तक कई सारे व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. ग्रह गोचर के लिहाज से मई महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां आप मई महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों और प्रमुख ग्रह गोचर के बारे में जान सकते हैं. 

May 2026 Festival Calendar May 2026 Festival Calendar

May Maah Ke Vrat aur Tyohar: हिंदू पंचाग के मुताबिक साल 2026 का मई माह व्रत-त्योहार, पूजा-पाठ और ग्रह गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. मई महीने हनुमान जयंती, शनि जयंती, गंगा दशहरा से लेकर तक बुद्ध पूर्णिमा तक कई सारे व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं.

ग्रह गोचर के लिहाज से भी मई महीना महत्वपूर्ण माना जाता है. आपको मालूम हो कि हर साल मई में कई ग्रह अपनी राशि बदलते हैं या विशेष स्थिति में आते हैं, इसे ही ग्रह गोचर कहा जाता है. इन गोचरों का प्रभाव व्यक्ति की राशि, करियर, सेहत और पारिवारिक जीवन पर पड़ता है. ऐसे में ज्योतिष व धर्म दोनों ही दृष्टिकोणों से मई महीना खास रहने वाला है. यहां आप मई महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों और प्रमुख ग्रह गोचर के बारे में जान सकते हैं. 

मई 2026 के व्रत और त्योहार  
1 मई: बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती, चंडिका जयंती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा.

2 मई: ज्येष्ठ माह का आरंभ, नारद जयंती 

5 मई: एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल

9 मई: कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

12 मई: हनुमान जयंती, दूसरा बड़ा मंगल

13 मई: अपरा एकादशी, कृष्ण परशुराम द्वादशी 

14 मई: गुरु प्रदोष व्रत, अपरा एकादशी पारण 

15 मई: वृषभ संक्रांति, मासिक शिवरात्रि

16 मई: शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या

18 मई: रोहिणी व्रत

19 मई: तीसरा बड़ा मंगल

20 मई: वरद चतुर्थी

21 मई: अधिक स्कन्द षष्ठी

23 मई: अधिक मासिक दुर्गाष्टमी

25 मई: गंगा दशहरा

26 मई: चौथा बड़ा मंगल

27 मई: अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी

28 मई: गुरु प्रदोष व्रत

31 मई: ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

मई माह के ग्रह गोचर 
1 मई: बुध अस्त (मेष राशि में)
2 मई: मंगल का मेष में गोचर (रूचक राजयोग)
7 मई: बुध का मेष में प्रवेश
11 मई: मंगल का प्रभाव और तेज
14 मई: शुक्र का मिथुन में गोचर
15 मई: सूर्य वृषभ में
15 मई: बुध वृषभ में
18 मई: राहु-केतु का गोचर (कुंभ में)
26 मई: बुध का उदय
29 मई: बुध का मिथुन में गोचर
31 मई: शुक्र का मेष में गोचर