Muzaffarnagar unique kanwar
Muzaffarnagar unique kanwar
कांवड़ मेले के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को एक कांवड़ ऐसी भी आई, जिसमें 5 करोड रुपये की मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार में भगवान शिव शंकर सवार थे. इस कांवड़ को जिसने देखा, वही भौचक्का रह गया. लेकिन किसी को ये नहीं पता था कि ये एक डमी कार है. इसलिए हर कोई इसे असली समझ रहा था.
स्पोर्ट्स कार में भगवान शिव वाली कांवड़!
दिल्ली के नवादा गांव निवासी 6 शिवभक्तों की एक टोली 28 जुलाई को हरिद्वार में हर की पौड़ी से 40 लीटर गंगाजल लेकर इस स्पोर्ट्स कार में भगवान शिव शंकर को विराजमान कर अपनी कांवड़ यात्रा पर निकली है. बताया जा रहा है कि इस कार की वैसे तो मार्किट कीमत तकरीबन 5 करोड रुपए है. लेकिन शिवभक्तों की इस टोली ने 8 लाख रुपये लगाकर डमी कार बनाकर अपनी यात्रा शुरू की है.
आकर्षण का केंद्र रहा अनोखा कांवड़-
हरिद्वार हर की पौड़ी से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल भरकर मुजफ्फरनगर जनपद से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान करते हैं. इस दौरान रंग बिरंगी और अजीबोगरीब कांवड़ भी इस मेले में देखने को मिलती है. लेकिन 5 करोड़ रुपये की इस डमी स्पोर्ट्स कार में विराजमान होकर जब भगवान शिव शंकर जनपद में पहुंचे थे तो हर कोई इस कांवड़ को देखता ही रह गया.
शिवभक्त दीपक ने क्या कहा?
इस कांवड़ को लाने वाले शिव भक्त कावड़िए दीपक शर्मा का कहना है कि इस कांवड़ को लाने की उनकी कोई खास मनोकामना नहीं है. बस वे चाहते हैं कि उनके परिवार में सुख शांति बनी रहे. दीपक शर्मा का कहना है कि हम दिल्ली के नवादा गांव के रहने वाले हैं. हर की पौड़ी से हमने जल उठाया है. दिल्ली नवादा गांव शिव मंदिर पर हम जल चढ़ाएंगे. 28 तारीख को 12 बजे हर की पौड़ी से हमने जल उठाया था. हमारा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है. हम सभी लोग ऑफिस में बैठे हुए थे. बैठे-बैठे प्रोग्राम बन गया कि सावन आ रहा है. इस बार सावन में क्या करें? यह समझ में नहीं आ रहा. भोले बाबा को सब कंधे पर ला रहे हैं. फिर एक भोले मोहित के दिमाग में आइडिया आया कि इस बार भोले बाबा को स्पोर्टस कार में लाते हैं. इसमें हमार खर्च 7-8 लाख रुपए का आ गया.
ये भी पढ़ें: