scorecardresearch

एक तरफ कांवड़ यात्रा, दसरी तरफ चेहल्लुम जुलूस! सड़क के बीच लगाए गए 10-10 फिट ऊंचे पर्दे

यूपी के मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा और चेहल्लुम जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. आपको बता दें कि 170 मीटर लंबे रोड पर दोनों धार्मिक आयोजन एक साथ होंगे. इसके लिए प्रशासन ने सड़क के बीचों-बीच 10-10 फिट ऊंचे पर्दे लगा दिए हैं. एक तरफ कांवड़ यात्रा और दूसरी तरफ चेहल्लुम जुलूस निकलेगा.

Advertisement
Muzaffarnagar News Muzaffarnagar News

सावन का महीना चल रहा है. श्रावण महीने में जोरशोर से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं. सड़कों पर कांवड़ के साथ शिव भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है. उधर, मुसलमानों का चेहल्लुम का जुलूस भी निकालने की तैयारी है. उत्तर प्रदेश में इन दोनों धार्मिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मुजफ्फरनगर में पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. नगर के हनुमान चौक शामली रोड कांवड़ मार्ग के करीब 170 मीटर के टुकड़े पर दोनों यात्राएं एक साथ निकलेंगी. इस दौरान कोई व्यवधान न हो, इसके लिए रास्ते को दो हिस्सों में बांट दिया गया है. सड़क के बीच में पर्दे लगा दिए गए हैं, ताकि दोनों धर्मों के अनुयायी अपने-अपने धार्मिक आयोजनों को बिना किसी दिक्कत के पूरा कर सकें.

सड़क के बीच लगाए गए 10-10 फिट के पर्दे-
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम जुलूस एक साथ निकेलगा. दोनों धार्मिक आयोजन सड़क पर 170 मीटर तक साथ  निकलेंगे. इस दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो, पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं. पुलिस ने पूरी सतर्कता बतरते हुए रोड को दो हिस्सों में बांट दिया है. इसके लिए सड़क के बीच में 10-10 फिट ऊंचे पर्दे लगाए गए हैं. पर्दे के एक तरफ कांवड़िए निकलेंगे तो दूसरी तरफ चेहल्लुम जुलूस निकलेगा.

चेहल्लुम जुलूस क्यों निकलता है?
आपको बता दें कि हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत की याद में दुःख मनाते हुए आज नगर के हनुमान चौक शामली रोड कावड़ मार्ग पर ये चेहलुम का जुलूस निकाला जाएगा. जिसको शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात कर सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है.

पुलिस की क्या है तैयारी?
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि बाग में 170 मीटर का हनुमान चौक के बाद वहां पर कावड़ और चेहलुम दोनों एक साथ चलेंगे. एक साथ चलने के लिए जितने हमारे स्टेट ऑर्डर है. सबसे बातचीत हो गई है. जितने हमारे फिजिकल अरेंजमेंट होने है, वह हो गए है. जो एक्स्ट्रा फोर्स डिप्लॉयमेंट चाहिए, वह डिप्लॉयमेंट हो गया है. मात्र 170 मीटर का वह मार्ग है, जिसपर निरीक्षण डीएम साहब द्वारा एसएसपी साहब द्वारा हमारे द्वारा कर लिया गया है और सकुशल इन दोनों जुलूसों को संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: