व्रत में खाएं ये खाना
व्रत में खाएं ये खाना
नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है. इसे श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. 9 दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार इस साल 19 मार्च से 27 मार्च तक है. इस दौरान कई भक्त विशेष उपवास रखते हैं. इस दौरान सामान्य अनाज और मसाले खाने की मनाही होती है. इस दौरान भक्त कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और फल खाते हैं.
कई ऐसे व्यंजन है, जो नवरात्रि के इन 9 दिनों तक भक्तों को पोषण दे सकती हैं.ये व्यंजन स्वाद के साथ पौष्टिक भी होता है. चलिए आपको ऐसे ही कुछ व्यंजन के बारे में बताते हैं, जिसका इस्तेमाल इस महत्वपूर्ण त्योहार में कर सकते हैं.
साबूदाना खिचड़ी-
साबूदाना खिचड़ी एक ऐसा डिश है, जो नवरात्रि के इस खास त्योहार के दौरान व्रत में खाया जाता है. साबूदाना खिचड़ी बनाना काफी आसान है. इसमें साबूदाना, भुनी, मूंगफली, उबले आलू, जीरा, हरी मिर्च, करी पत्ता, सेंधा नमक, घी, काली मिर्च का इस्तेमाल करते हैं. इसकी खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती है. साबूदाना से फौरन एनर्जी मिलती है. जबकि मूंगफली से प्रोटीन मिलता है. यह व्रत के लिए सबसे बेस्ट खाना है.
आलू की सब्जी के साथ कुट्टू पूड़ी-
व्रत में कुट्टू की पूड़ी और आलू की सब्जी भी खाई जाती है. यह एक स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन है. इसमें व्रत में खाया जाने वाले कुट्टू के आटे का इस्तेमाल होता है. कुट्टू का आटा नेचुरल तौर पर ग्लूटेन-मुक्त होता है और फाइबर से भरपूर होता है. इसको खाने से ज्यादा वक्त तक भूख नहीं लगती है.
मखाना खीर-
मखाना को फॉक्स नट्स या कमल के बीज भी कहा जाता है. व्रत में ये फायदेमंद होता है. मखाना खीर एक मलाईदार मिठाई है, जिसे भुने हुए मखाने को दूध में मिलाया जाता है. इसमें चीनी और इलायची मिलाई जाती है और इसे पकाया जाता है. मखाना खीर हल्का होता है और पौष्टिक भी होता है.
समक राइस पुलाव-
समक चावल को बाजरा भी कहा जाता है. नवरात्रि में इसे खूब खाया जाता है. इसे आलू, मूंगफली और हल्के मसालों के साथ समक चावल का पुलाव तैयार किया जाता है. इसको खाने से एनर्जी मिलती है. यह पौष्टिक से साथ ग्लूटेन-मुक्त और व्रत-अनुकूल डिश है.
फ्रूट चाट-
ज्यादातर लोग नवरात्रि के व्रत में फल खाते हैं. इस दौरान फ्रूट चाट बहुत ही सेहतमंद माना जाता है. यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायेदमंद होता है. फ्रूट चाट तैयार करने के लिए सेब, केला, अनार, पपीता के साथ दूसरे फल भी मिला सकते हैं और उसमें सेंधा नमक छिड़क सकते हैं. इससे स्वाद बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: