5 Places To Visit Near Badrinath Temple
5 Places To Visit Near Badrinath Temple
उत्तराखंड की हिमालयी वादियों में स्थित बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है. हर साल हजारों श्रद्धालु यहां भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. लेकिन बहुत से यात्री सिर्फ मंदिर तक ही जाते हैं, जबकि इसके आसपास कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जिनका दर्शन आपकी यात्रा को और भी खास बना सकता है. तो आप भी इन 5 जगहों को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें.
माना गांव
माना गांव भारत का आखिरी गांव माना जाता है, जो बद्रीनाथ से करीब 3 किलोमीटर दूर है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पौराणिक महत्व दोनों ही आकर्षक हैं. माना जाता है कि महाभारत काल में पांडव यहीं से स्वर्ग की ओर गए थे. यहां भीम पुल और व्यास गुफा जैसे स्थान भी देखने लायक हैं.
वसुधारा जलप्रपात
वसुधारा जलप्रपात बद्रीनाथ से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित यह खूबसूरत झरना प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग जैसा है. मान्यता है कि इस जलप्रपात का पानी सिर्फ पुण्य आत्माओं पर ही गिरता है. यहां तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है, जो अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है.
चरण पदुका
चरण पदुका एक पवित्र स्थल है, जहां भगवान विष्णु के पैरों के निशान माने जाते हैं. यह जगह बद्रीनाथ से करीब 3 किलोमीटर की चढ़ाई पर स्थित है. यहां से हिमालय की अद्भुत दृश्यावली भी देखने को मिलती है.
नीलकंठ पर्वत
नीलकंठ पर्वत बद्रीनाथ के पीछे स्थित यह बर्फ से ढका पर्वत अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है. इसे गढ़वाल क्वीन भी कहा जाता है. सूर्योदय के समय इस पर्वत का दृश्य बेहद मनमोहक होता है और यह यात्रियों के लिए एक यादगार अनुभव बन जाता है.
तप्त कुंड
तप्त कुंड बद्रीनाथ मंदिर के पास स्थित एक प्राकृतिक गर्म पानी का कुंड है. मान्यता है कि यहां स्नान करने से शरीर और मन शुद्ध हो जाते हैं. श्रद्धालु मंदिर में दर्शन से पहले यहां स्नान करना शुभ मानते हैं.
ये भी पढ़ें: