
प्रयागराज के माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालु कर रहे गुफा वाली माता के दर्शन
प्रयागराज के माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालु कर रहे गुफा वाली माता के दर्शन
प्रयागराज में बना माता वैष्णो देवी का यह मंदिर नवरात्रि के दिनों में भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां माता के दर्शन करने के लिए भक्तों को सबसे पहले ठंडे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. इसके बाद गुफा के रास्ते से होते हुए माता के दरबार तक पहुंचते हैं. गुफा के अंदर का माहौल भक्तों को जम्मू के पहाड़ों में स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर की याद दिलाता है.
मंदिर में भक्त माता की आरती करते हैं और घंटा-घड़ियाल बजाकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. कई भक्त हाथों में प्रसाद लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं और अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं.
जम्मू नहीं जा पाने वाले भक्तों के लिए खास मंदिर
भक्तों का कहना है कि जिन लोगों को जम्मू जाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका नहीं मिल पाता, वे प्रयागराज के इस मंदिर में आकर माता का आशीर्वाद ले सकते हैं. गुफा से गुजरते समय ऐसा महसूस होता है, जैसे वे पहाड़ों में स्थित माता के दरबार में पहुंच गए हों. ठंडे पानी से होकर गुजरना भी यहां की खास व्यवस्था का हिस्सा है.

सपने के बाद बना माता का मंदिर
बताया जाता है कि कई साल पहले माता वैष्णो देवी के एक भक्त को दर्शन के दौरान प्रयागराज में भी ऐसा ही मंदिर बनाने की प्रेरणा मिली थी. इसके बाद माता के भक्त स्वर्गीय रमेश चंद्र जायसवाल ने यहां इस मंदिर की स्थापना की. मंदिर में ऐसी व्यवस्था की गई, जिससे भक्तों को माता वैष्णो देवी की गुफा के दर्शन जैसा अनुभव मिल सके. नवरात्रि के नौ दिनों में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं. भक्त माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
ये भी पढ़ें: