scorecardresearch

Vastu Tips Evil Eye Remedy: जीवन में बिगड़ चुके हैं काम.. लग गई लोगों की नज़र.. तो मंगलवार को अपनाएं ये उपाय

जीवन में बुरी नजर लगना एक आम बात है. लेकिन कई लोगों को पता नहीं होता इसे कैसे दूर करें. तो इसके लिए मंगलवार के दिन ये उपाय करें.

How To Send Life Problem Away How To Send Life Problem Away

हम सभी ने कभी न कभी ऐसा जरूर महसूस किया है कि जब जीवन सब कुछ सही चल रहा होता है, लेकिन अचानक से चीजें बिगड़ने लगती हैं. मन में बेचैनी बढ़ जाती है, तनाव महसूस होता है और आसपास नेगेटिविटी का माहौल बनने लगता है. ऐसे समय में लोग अक्सर इसे बुरी नजर का असर मानते हैं. अगर आप भी इस तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. वास्तु शास्त्र में कुछ आसान और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें खासतौर पर मंगलवार के दिन अपनाकर आप अपने जीवन में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं और नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं.

मंगलवार को करें ये खास उपाय
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है, जो शक्ति, साहस और सुरक्षा के प्रतीक हैं. इस दिन उनकी पूजा करने से न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन में आ रही मुश्किलें भी कम होने लगती हैं. इस दिन उपाय के लिए सुबह स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहनें और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें. उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी दाखिल होती है और मन भी शांत रहता है.

मेन गेट पर लटाकाएं नींबू-मिर्च
घर या दुकान के मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाने की परंपरा काफी पुरानी है और इसे बुरी नजर से बचाव का प्रभावी उपाय माना जाता है. इसके लिए एक ताजा नींबू लें और उसमें सात हरी मिर्च धागे में पिरोकर दरवाजे पर टांग दें. यह उपाय नेगेटिव एनर्जी को घर में आने से रोकता है. ध्यान रखें कि हर मंगलवार इसे बदलना जरूरी है और पुराने नींबू-मिर्च को घर के बाहर फेंक देना चाहिए.

लाल रंग से जुड़ी है पॉजिटिव एनर्जी
मंगलवार का संबंध लाल रंग से भी होता है, जो ऊर्जा, शक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है. इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना या हाथ में लाल धागा बांधना शुभ माना जाता है. आप चाहें तो मंदिर जाकर यह धागा बंधवा सकते हैं और अपने मन की इच्छाओं के लिए प्रार्थना कर सकते हैं. यह छोटा सा उपाय मानसिक मजबूती देता है और व्यक्ति को नकारात्मक प्रभावों से बचाने में सहायक होता है.