scorecardresearch

संभल में 3.5 किमी का वो रास्ता, जिसपर कांवड़ियों को दी जा रही बॉक्स फॉर्मेट सुरक्षा

संभल के मुस्लिम बहुल इलाकों में कांवड़ियों को विशेष सुरक्षा दी जा रही है. एसपी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के सामने से गुजरने वाले साढ़े 3 किलोमीटर लंबे कांवड़िये मार्ग पर बॉक्स फॉर्मेट की सुरक्षा दी जा रही है. कांवड़ियों के आगे-पीछे पुलिस वाले चल रहे हैं. जबकि दायीं और बायीं ओर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं.

Advertisement
Sambhal News Sambhal News

सावन में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए संभल पहुंचने वाले कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संभल पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. जहां मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाके से गुजरने वाले साढ़े तीन किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा के रास्ते पर संभल पुलिस ने कावड़ियों को BOX फॉर्मेट की सुरक्षा दे रही है. वहीं, मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाकों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील इलाकों में रैपिड रिएक्शन फोर्स के जवानों को भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही संभल में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों के जत्थों को थाना पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है तो वहीं कांवड़ियों के जत्थों के दायी और बायी तरफ पुलिसकर्मी सुरक्षा देते हुए चल रहे हैं.

बढ़ाई गई कांवड़ियों की सुरक्षा-
दरअसल 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद से संभल में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर संभल पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है. लेकिन इसी बीच बीते कुछ दिनों से संभल हिंसा की न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी जाने के बाद संभल की संवेदनशीलता को देखते हुए शिव तेरस पर होने वाली जलाभिषेक के लिए संभल पहुंचने वाली कांवड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

3.5 किमी को रास्ते पर स्पेशल सुरक्षा व्यवस्था-
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जहां हरिद्वार और बृजघाट गंगा घाट से जल लेकर लौटने वाले शिव भक्त कावड़ियों के जत्थों को संभल के मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाले इलाके में पड़ने वाले साढ़े तीन किलोमीटर लंबे कांवड़ यात्रा मार्ग से गुजरने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं.

बॉक्स फॉर्मेट की सुरक्षा-
जहां संवेदनशील कांवड़ यात्रा रास्ते पर  पुलिस के द्वारा कांवड़ियों को बॉक्स फॉर्मेट की सुरक्षा में निकाला जा रहा है. कांवड़ियों के जत्थे को आगे आगे थाना पुलिस एस्कॉर्ट करती हुई चल रही है तो वहीं जत्थे के दायीं और बायीं तरफ रैपिड रिएक्शन फोर्स और सिविल पुलिस के जवान सुरक्षा देते हुए चल रहे हैं, ताकि संवेदनशील इलाकों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा में कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना कर सके. इस तरह से संभल में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कावड़ यात्रा को संपन्न कराया जा रहा है और शिव भक्त शिवालयों की तरफ बढ़ रहे है.

सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी-
वहीं, संभल में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए चौक चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कांवड़ यात्रा के साथ भी पुलिसकर्मी चलते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी के साथ संभल में कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगे हुए डेढ़ सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी पूरी कांवड़ यात्रा पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी इलाके में कोई माहौल खराब ना कर सके. जमा मस्जिद के सामने बनी हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी में बैठकर पुलिस कर्मियों के द्वारा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जा रही है.

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल में कावड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक 1 किलोमीटर बाद भारी पुलिस फोर्स का डेप्लॉयमेंट किया गया है.

ये भी पढ़ें: