शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर
शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर
अगस्त के महीने में ग्रह-नक्षत्रों की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 20 अगस्त 2026 को कर्मफल के दाता शनिदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए मुश्किलों का दौर लेकर आ सकता है. खासतौर पर 3 राशियों के जातकों को इस दौरान आर्थिक नुकसान, करियर में रुकावट, मानसिक तनाव और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और किन उपायों से शनिदेव की नाराजगी को शांत किया जा सकता है.
मेष राशि
रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश मेष राशि वालों के लिए कुछ कठिन परिस्थितियां लेकर आ सकता है. इस दौरान अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत के बावजूद मनचाहा परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. नौकरी करने वाले लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा, जबकि कारोबारियों को किसी भी नए निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. परिवार में भी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.
उपाय-
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काले तिल और काली उड़द का दान करें तथा 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी. किसी भी तरह की जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है, खासकर पेट और तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. लंबी यात्रा या बड़े निवेश से पहले पूरी योजना बनाना जरूरी होगा.
उपाय-
हर शनिवार शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंद लोगों को भोजन या काले वस्त्र दान करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन रिश्तों और आर्थिक मामलों में परीक्षा ले सकता है. परिवार या जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचने की जरूरत होगी. धन का लेन-देन सोच-समझकर करें, क्योंकि आर्थिक नुकसान की आशंका बनी रह सकती है. कारोबार में कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. इस दौरान क्रोध और अहंकार से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए सबसे बड़ा उपाय साबित होगा.
उपाय-
शनिवार को काले कुत्ते या कौओं को भोजन कराएं. शनि स्तोत्र का पाठ करें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
20 अगस्त से 9 अक्टूबर 2026 तक का समय इन तीनों राशियों के लिए धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाला माना जा रहा है. इस अवधि में बिना सोचे-समझे बड़े फैसले लेने से बचें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में संवाद बनाए रखें. ज्योतिषीय मान्यता है कि अच्छे कर्म, जरूरतमंदों की सहायता और शनिदेव की नियमित उपासना से संभावित कठिनाइयों का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें