Har Har Mahadev
Har Har Mahadev
सावन माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. इस माह को अत्यंत पवित्र और भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. भगवान शंकर को सावन का महीना बेहद प्रिय है. इस साल सावन का पावन महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा. सावन माह भगवान शिव की आराधना करने से महादेव की कृपा बरसती है. सावन माह के सोमवार को शिवालयों में रुद्राभिषेक किया जाता है. शिव भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन में महादेव के शक्तिशाली नामों का जाप करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं. घर में खुशहाली आती है.
सावन सोमवार की तारीखें
सावन में सोमवार के दिन शिवजी की विशेष पूजा-अर्चना करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है. इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं. सावन के सोमवार पर सुबह के समय शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है.
1. पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
2. दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
3. तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
4. चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026
सावन में भगवान शिव के इन 108 नामों का करें जाप