scorecardresearch

Sawan Calendar 2026: महादेव का प्रिय माह सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से, इस पवित्र महीने में कौन-कौन पड़ रहे व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

Sawan 2026: महादेव का प्रिय माह सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन होगा. सावन में शिव भक्त शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक करते हैं. सावन के सोमवार का विशेष महत्व है. किस-किस दिन है सावन का सोमवार यहां आप सावन माह का पूरा कैलेंडर देख सकते हैं.

Sawan Calendar 2026 Sawan Calendar 2026

सावन का पवित्र माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन होगा. सावन माह भगवान शिव शंकर और उनके भक्त दोनों के लिए बहुत ही प्रिय होता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है. सावन माह में महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है. सावन के सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शिव भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है. 

सावन में देशभर के शिवालयों में शिव भक्त जल चढ़ाते हैं. इस दौरान कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है. महादेव के ज्योतिर्लिंगों सहित शिव मंदिरों में आराधना और रुद्राभिषेक किया जाता है. सावन में शिव परिवार की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. महादेव की पूजा से संकटों का नाश और मानसिक शांति मिलती है. मां पार्वती की आराधना से अखंड सौभाग्य और सुखी प्रेम जीवन की प्राप्ति होती है. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और सद्दबुद्धि की प्राप्ति होती है. भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से साहस, ऊर्जा और उन्नति मिलती है. नंदी महाराज की आराधा करने से भोलेनाथ की कृपा और सभी मनोकामना पूरी होती है. 

सावन 2026 में पड़ रहे इतने सोमवार 
1.
पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
2. दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
3. तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
4. चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

सावन 2026 का व्रत कैलेंडर

  • 30 जुलाई: सावन का पहला दिन, सावन कृष्ण प्रतिपदा
  • 2 अगस्त: गजानन संकष्टी चतुर्थी (सावन संकष्टी चतुर्थी)
  • 3 अगस्त: पहला सावन सोमवार व्रत
  • 4 अगस्त: पहला मंगला गौरी व्रत
  • 5 अगस्त: सावन कालाष्टमी व्रत
  • 7 अगस्त:  मासिक कार्तिगाई
  • 8 अगस्त: रोहिणी व्रत
  • 9 अगस्त: कामिका एकादशी
  • 10 अगस्त: दूसरा सावन सोमवार व्रत, सोम प्रदोष व्रत
  • 11 अगस्त: दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन शिवरात्रि
  • 12 अगस्त: सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 13 अगस्त: सावन शुक्ल प्रतिपदा, श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ
  • 15 अगस्त: हरियाली तीज
  • 16 अगस्त: सावन विनायक चतुर्थी
  • 17 अगस्त: तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी, सिंह संक्रांति
  • 18 अगस्त: तीसरा मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
  • 19 अगस्त: तुलसीदास जयंती
  • 20 अगस्त:  सावन मासिक दुर्गाष्टमी
  • 23 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी
  • 24 अगस्त: चौथा सावन सोमवार
  • 25 अगस्त: चौथा मंगला गौरी व्रत
  • 26 अगस्त: ओणम
  • 27 अगस्त: श्रावण पूर्णिमा व्रत
  • 28 अगस्त: श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, चंद्र ग्रहण