scorecardresearch

Sharadiya Navratri 2026: शीघ्र विवाह के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा के किस स्वरूप की करें पूजा और क्या करें उपाय, यहां जानिए

यदि आप नवरात्रि में अपनी बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करना चाहते हैं तो नवरात्रि में कम से कम तीन रातों को रात्रि सूक्त का पाठ करें. यहां आप जान सकते हैं शीघ्र विवाह के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा के किस स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. 

Advertisement
Sharadiya Navratri 2026 Sharadiya Navratri 2026

नवरात्रि का समय हर दृष्टि से काफी पवित्र माह है. देवी दुर्गा की उपासना से इस समय में हर मनोकामना पूरी की जा सकती है. इस समय शारदीय नवारात्रि चल रही है.  यदि आप नवरात्रि में अपनी बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करना चाहते हैं तो नवरात्रि में कम से कम तीन रातों को रात्रि सूक्त का पाठ करें.

हर कोई चाहता है कि उसकी शादी मनचाहे वर से हो और जल्दी हो. इस नवरात्रि अगर मां दुर्गा की उपासना पूरे मन से करेंगे तो हर मनोकामना पूरी की जा सकती है. शीघ्र विवाह के लिए नवरात्रि में मां कात्यायनी की उपासना की जा सकती है. साथ ही मनचाहे विवाह के लिए मां गौरी की उपासना की जा सकती है. नवरात्रि में अगर मां दुर्गा की उपासना विधि विधान से की जाय तो विवाह तो शीघ्र होता ही है बल्कि अगर वैवाहिक जीवन में बाधा है तो वो भी दूर हो जाती है. 

शीघ्र विवाह और वैवाहिक जीवन की बाधा दूर करने के लिए करें ये उपाय
1. यदि आपकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच हो
नवरात्रि में किसी भी दिन लाल वस्त्र धारण करें. देवी को अपनी उम्र के बराबर लौंग अर्पित करें. ॐ दुं दुर्गाय नमः का यथाशक्ति जप करें. पूजा के बाद लौंग को अपने पास रख लें. इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करते रहें.  

2. आपकी उम्र 25 से 30 वर्ष हो 
नवरात्रि में लाल वस्त्र धारण करके पूजा करें. देवी को तीन लाल फूल अर्पित करें. कात्यायनी मंत्र का यथाशक्ति जप करें. आपकी मनोकामना पूर्ण होगी. यह प्रयोग नवरात्रि में लगातार तीन दिन करें. 

3. यदि आपकी उम्र 30 वर्ष से ज्यादा हो 
नवरात्रि के अंतिम रात्रि को देवी के समक्ष बैठें. एक लाल रंग की चुनरी ले लें. उसमें हल्दी की दो गांठ और चांदी का एक सिक्का रखें. इसको देवी को समर्पित कर दें. इसके बाद दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें. शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें. पाठ के बाद हल्दी की गांठ और चांदी के सिक्के को उसी चुनरी में लपेटकर अपने शयनकक्ष में रख लें. 

4. देवी की उपासना में सफलता के लिए किन वस्तुओं का प्रयोग करें 
देवी की उपासना में लाल आसन का प्रयोग करें. देवी को लाल फूल और लौंग बताशा अर्पित करें. उपासना में देवी के समक्ष घी का दीपक जलाएं.