scorecardresearch

शिरदी साईं बाबा को सोने के मुकुट का चढ़ावा, एक करोड़ है कीमत

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में एक करोड़ से ज्यादा की कीमत का मुकुट चढ़ाया गया. यह मुकुट लखनऊ के रहने वाले गोपाल गोयल और उनकी फैमिली ने चढ़ाया. इस मुकुट पर कमल का फूल और ॐ का नक्काशी की गई है.

Shirdi Sai Baba Shirdi Sai Baba

शिरडी साईं बाबा मंदिर को लखनऊ के गोपाल गोयल और उनकी फैमिली ने एक करोड़ से ज्यादा की कीमत का सोने का नक्काशीदार मुकुट अर्पण किया. मुकुट पर कमल के फूल पर बेशकीमती पत्थरों से ॐ की रचना के साथ दो मयूर की नक्काशी की गई है.

एक करोड़ का मुकुट का चढ़ावा-
लखनऊ के गोपाल गोयल ने साईं बाबा पर अटूट आस्था के प्रति एक करोड़ का सोने का मुकुट बगैर किसी मन्नत का अर्पण किया. गोविंद गोयल लखनऊ से हैं. अपने परिवार के साथ लगभग विगत 15 वर्षों से बाबा के यहाँ आते हैं. गोपाल गोयल ने कहा कि साल में दो बार बाबा दर्शन के लिए हम लोगों को बुलवाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे ही आए तो मन में भावना आई कि बाबा को हम भी मुकुट पहना सकते हैं. तो थोड़े दिन में बाबा ने व्यवस्था की कुछ ऐसी और आज बाबा ने मौका दिया है. हम लोग यह मुकुट बाबा का गोल्ड का लेकर आए हैं. यह 782 ग्राम का है. यह करीब एक करोड़ का होगा.

उन्होंने कहा कि बस ऐसे ही मन में भावना आई कि बाबा हमको भी मौका देते, हमारा भी मुकुट बाबा के सर पर आता. तो आगे कुछ ऐसा माँगा नहीं, जो माँगा सब बाबा देते हैं. कभी मना नहीं करते हैं. हमेशा ही मन की इच्छा पूरा करते हैं.

अद्भुत महसूस हुआ- समीक्षा गोयल
परिवार ने साईं बाबा को एक करोड़ रुपयों का मुकुट अर्पण करने के बाद समीक्षा गोयल ने बताया कि बहुत अद्भुत महसूस हुआ. साईं बाबा की इच्छा होगी तो आगे भी बाबा को चढ़ावा अर्पण करेंगे. समीक्षा गोयल कहा कि हमने उनको मुकुट चढ़ाया है और हम बहुत ही खुश हैं. उन्होंने कहा कि आगे भी बाबा की इच्छा रही तो हम लोग ऐसे ही उन्हें भेंट अर्पण करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि वह भावना तो मैं शायद बयान नहीं कर सकती हूँ कि कैसी इच्छा हुई मेरे मन में, मेरे फादर-इन-लॉ के मन में, मेरी मदर-इन-लॉ के मन में, मेरे हस्बैंड के मन में. वह कुछ अद्भुत था जो हम लोगों ने महसूस किया. उस समय पर और वह सब वह बहुत ही अच्छा पल था.

(नितिन मिराणे की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: