pregnant Women
pregnant Women
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी. इसका मध्य यानी पीक टाइम रात 11 बजकर 16 मिनट रहेगा. ग्रहण का समापन 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा.
भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा क्या सूतक लगेगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी ग्रहण का सूतक और धार्मिक प्रभाव उसी स्थान पर माना जाता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है. इसलिए भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. देश में मंदिरों के कपाट सामान्य रूप से खुले रहेंगे और पूजा-पाठ व खान-पान पर किसी तरह की रोक नहीं होगी.
रात 9:04 बजे शुरू होगा ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा. रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर पहुंचेगा. इसके बाद ग्रहण धीरे-धीरे समाप्त होगा और 13 अगस्त की देर रात 1:27 बजे पूरी तरह खत्म हो जाएगा. ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के सामने आकर उसे ढक लेगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण का दृश्य करीब रात 10:29 बजे दिखाई देगा. इस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 90 फीसदी हिस्से को ढक लेगा. हालांकि भारत से यह नजारा नहीं देखा जा सकेगा.
गर्भवती महिलाएं क्या रखें सावधानी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण देखने का गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई या इसी तरह के काम नहीं करने चाहिए.
सब्जी काटने से भी बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां और बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है.
गर्भवती महिलाएं इस दौरान भोजन कर सकती हैं. धार्मिक परंपरा का पालन करने वाले लोग ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी की पत्ती या दूर्वा डालते हैं.
अगर किसी गर्भवती महिला की तबीयत ठीक नहीं है, कमजोरी है या आराम की जरूरत है तो वह सो सकती है. स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: