Surya Grahan 2026
Surya Grahan 2026
Impact of the Solar Eclipse on Zodiac Signs: सूर्य ग्रहण 12 और 13 अगस्त की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है. यह ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में है. इसका प्रभाव देश-दुनिया पर बड़ी गहराई से पड़ेगा. कुछ राशियों को इससे लाभ होगा और कुछ को समस्या. इस ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के अगले दिन सूर्य की वस्तुओं का दान करना चाहिए. भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा. इसका मध्य समय रात 11 बजकर 16 मिनट रहेगा और ग्रहण रात में 1 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा. इस तरह से कुल मिलाकर इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी.
मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि के लोगों को ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?
मेष: ग्रहण से परेशानियां बढ़ सकती हैं. ग्रहण के बाद गुड़ का दान करें.
वृष: ग्रहण आपके लिए अनुकूल रहेगा. ग्रहण के बाद शिव मंदिर में जल अर्पित करें.
मिथुन: ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. ग्रहण के बाद गुड़ और आटे का दान करें.
कर्क: ग्रहण करियर और रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है. ग्रहण के बाद गुड़ और आटे का दान करें.
सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?
सिंह: ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल है. ग्रहण के बाद गेंहू या आटे का दान करें.
कन्या: ग्रहण का प्रभाव आपके लिए अनुकूल है. ग्रहण के बाद शिव मंदिर में जल अर्पित करें.
तुला: ग्रहण आपके करियर और समस्याओं को समाप्त करेगा. ग्रहण के बाद शिव मंदिर में जल अर्पित करें.
वृश्चिक: ग्रहण आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. ग्रहण के बाद गुड़ का दान करें.
धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?
धनु: ग्रहण आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है. ग्रहण के बाद गुड़ और गेंहू का दान करें.
मकर: ग्रहण आपके करियर में समस्या पैदा कर सकता है.ग्रहण के बाद गुड़ और आटे का दान करें.
कुंभ: ग्रहण से आपके स्वास्थ्य और करियर में सुधार होगा. ग्रहण के बाद शिव मंदिर में जल अर्पित करें.
मीन: ग्रहण के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं. ग्रहण के बाद गुड़ और आटे का दान करें.