
Rajan Ji Maharaj (Photo/Instagram)
Rajan Ji Maharaj (Photo/Instagram)
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं कि कल कथा में मंच पर चढ़ने के लिए बवाल हो गया. हमने मंच पर चढ़ना ही बंद करा दिया. उन्होंने कहा कि हमारे घर में ये घटना घटी. उसपर से हमारी टीम को गोली मारने की धमकी दी गई. किसकी माई दूध पिलाई है, मारकर दिखाओ. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसपर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. चलिए आपको बताते हैं कि राजन जी महाराज कौन है और कहां के रहने वाले हैं?
आध्यात्मिकता से जुड़े हैं राजन जी महाराज-
राजन जी महाराज मशहूर कथावाचक है. उनकी कथाओं में बड़ी संख्या भी लोग जुटते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी कथाओं को खूब सुना जाता है. यूट्यूब पर उनकी व्यापक पहुंच है. राजन जी महाराज की सीता-राम में अटूट श्रद्धा है. राजन जी अपने अनुयायियों के हृदय में रहते हैं. राजन जी का आध्यात्मिकता से गहरा जुड़ाव है.
कौन हैं राजन जी महाराज?
राजन जी महाराज बिहार के सिवान के रहने वाले हैं. हालांकि उनका पालन-पोषण पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई है. राजन जी महाराज का जन्म 6 सितंबर 1982 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था. राजन जी बचपन से ही धार्मिक माहौल में रहे हैं. उनके पिता शिवजी तिवारी भी धार्मिक व्यक्ति हैं. बचपन में उनके घर में साधु-संतों का आना-जाना लगा रहता था. जिसका असर उनके जीवन में पड़ा है.

कोलकाता में हुई पढ़ाई-
राजन जी महाराज की पढ़ाई-लिखाई कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से हुई. उन्होंने रसायन विज्ञान में बीएससी की डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने कारोबार करने की सोची और इसमें आगे बढ़े. लेकिन कारोबार में वो ज्यादा दिन टिक नहीं पाए. नियति को कुछ और ही मंजूर था और वो जल्द ही आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ गए.
हावड़ा में हुई थी पहली कथा-
साल 2004 में प्रेम भूषण जी से उनकी मुलाकात हुई. इसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई. प्रेम भूषण जी की मार्गदर्शन में राजन जी महाराज ने कथावाचन की दुनिया में कदम रखा. साल 2011 में कोलकाता के हावड़ा में उनकी पहली राम कथा हुई. उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. राजन जी महाराज की शादी हो गई है. उनके दो बच्चे हैं.
ये भी पढ़ें: