IIT कानपुर ने शरीर के अंदर हड्डी विकसित करने की तकनीक विकसित की है, जिसे मेडिकल क्षेत्र में क्रांतिकारी माना जा रहा है. इस तकनीक से ऐसे तमाम मरीजों को फायदा होगा, जिनकी किसी हादसे में हड्डी टूट गई है या किसी बीमारी की वजह से हड्डी नष्ट हो गई हो. इस तकनीक के तहत दो रसायनों का पेस्ट बनाया जाएगा, और उसे शरीर के उस हिस्से में इंजेक्ट कर दिया जाएगा, जहां की हड्डी टूटी है. सेरेमिक आधार वाला ये रसायन शरीर के अंदर Active Molecules को इकट्ठा करेगा और इसके बाद हड्डी फिर से विकसीत हो सकेगी. देखें पूरी खबर.
Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur has developed a bone regeneration technology in which a chemical paste is injected into the affected area to regenerate the bone. Watch this video to know more.