scorecardresearch
Advertisement

Flydubai के Captain Smith Macchar को UAE का सर्वोच्च सम्मानों में शामिल ‘Order of Zayed II’, बहादुरी के लिए पूरे क्रू को भी मिला सम्मान

फ्लाईदुबई के साहसी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और क्रू मेंबर्स को यूएई के प्रतिष्ठित 'फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II' से सम्मानित किया गया है. उन्होंने विमान में को-पायलट के हमले को नाकाम कर 180 यात्रियों की जान बचाई थी. वहीं देश भर में करवा चौथ को लेकर बाजारों में भारी रौनक है, जहां महिलाएं सोलह शृंगार और पूजा सामग्री की खरीदारी कर रही हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र के अकोला में दीपावली के लिए मिट्टी के दीये और मां लक्ष्मी की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं. आगामी छठ महापर्व और दिवाली को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से 15 विशेष ट्रेनें शुरू की हैं और सूरत के छठ सरोवर पर अभी से घाट आरक्षित किए जा रहे हैं. इसके अलावा बाराबंकी में ऐतिहासिक देव मेले का भव्य आगाज हुआ, एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 12 करोड़ की लागत से भारत का पहला रेनफॉरेस्ट स्काईवॉक तैयार हो रहा है, और दार्जिलिंग टॉय ट्रेन ने फेस्टिव सीजन में 1.41 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है.