scorecardresearch

Amarnath Yatra शुरू, कोलकाता में फिर चलेंगी ट्राम और आमिर खान की तीसरी शादी

पहली खबर जम्मू-कश्मीर से है जहां बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है. मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ. दूसरी खबर महाराष्ट्र के शिर्डी से है, जहां चेन्नई की भक्त लक्ष्मी कांता गुट्टा ने साईं बाबा को 17 लाख रुपये का सोने का शंख भेंट किया. तीसरी खबर पश्चिम बंगाल से है जहां 150 साल पुरानी कोलकाता ट्राम सेवा को आधुनिक तकनीक के साथ फिर से शुरू करने की योजना है. चौथी खबर में उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए 13 जिलों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. पांचवीं खबर हिमाचल प्रदेश के चंबा की है जहां फंसे 25 श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया गया. छठी खबर गाजियाबाद की गौर कैस्केड सोसाइटी से है जिसने 250 से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली की मिसाल पेश की है. अंत में, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी पुरानी दोस्त गौरी के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.