scorecardresearch

7 Good News: दिल्ली मेट्रो में पहली सवारी का रिकॉर्ड बनाने वाले अनिल मारवा को सम्मान, लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो चुका है नाम

दिल्ली में मेट्रो सेवा की शुरुआत 2002 में हुई थी और उस दिन से लेकर आज तक हर नई मेट्रो लाइन में पहले दिन सवारी करने का रिकॉर्ड 65 वर्षीय अनिल मारवा ने बनाया है। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बुधवार को अनिल मारवा की इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया। अनिल हर मेट्रो के शुरू होने पर उस दिन चलने वाली पहली मेट्रो में सवार होते हैं और उस नई लाइन के लिए सबसे पहले मेट्रो कार्ड भी खरीदते हैं। उनके पास अब तक 40 से ज्यादा मेट्रो कार्ड मौजूद हैं। उन्होंने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल की भी पहली यात्रा की है। अनिल का नाम इस अनोखी उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ के सावलिया जी मंदिर में 46 करोड़ रुपए से ज्यादा का चढ़ावा मिला, हरियाणा में भगवान कृष्ण से एक युवती का विवाह हुआ और सोनीपत के किसान रॉकी ने अपने ट्रैक्टर को चलता फिरता घर बना दिया है।