scorecardresearch

Ayodhya में मिलीं प्राचीन पांडुलिपियां, Char Dham Yatra में उमड़े भक्त और वायुसेना में पंजाब की बेटी

गुड न्यूज़ टुडे के इस बुलेटिन में देश की सात सकारात्मक खबरें दिखाई गई हैं. पहली खबर पर्यावरण दिवस से जुड़ी है, जहां देशभर में पौधारोपण और प्लास्टिक संग्रह अभियान चलाए गए. दूसरी खबर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की है, जिसमें अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं. तीसरी खबर चमोली से है, जहां 5807 मीटर की ऊंचाई पर स्थित दुर्गम गुप्तखाल ट्रैक से पहला दल सुरक्षित वापस लौट आया है. चौथी खबर में पंजाब के एक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर शिरडी के साईं बाबा को 34.7 लाख रुपये का सोने का मुकुट अर्पित किया है. पांचवीं खबर अयोध्या से है, जहां 1000 साल पुराने आचार्य मंदिर में 5000 प्राचीन पांडुलिपियां मिली हैं. छठी खबर पंजाब की महकप्रीत कौर की है, जिन्होंने एयरफोर्स एकेडमी की मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक वन हासिल किया है. सातवीं और आखिरी खबर मुंबई से है, जहां ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कार पूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है.