scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में 30 लाख दीये जलाने की तैयारी, जयपुर में बने गोमय दीपक

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई हैं, जहां इस बार 30 लाख से अधिक दीपक प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. अवध विश्वविद्यालय के 35,000 स्वयंसेवक राम की पैड़ी और सरयू घाटों पर व्यवस्था संभालेंगे. वहीं जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से बने 10 लाख गोमय दीपक तैयार किए जा चुके हैं, जिनकी मांग मॉरीशस तक पहुंची है. इसके अलावा राजस्थान के सालासर बालाजी धाम में वार्षिक लक्खी मेला चल रहा है, जहां करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बावजूद बद्रीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां अब तक 20 लाख 82 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में NSG कमांडो ने रात्रि में मॉक ड्रिल की. पंजाब के कोटकपुरा में सात रुपये के लॉटरी टिकट से महिला ने एक करोड़ रुपये जीते और मैक्लोडगंज में दलाई लामा की दीर्घायु के लिए विशेष प्रार्थना सभा हुई.