scorecardresearch

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र में वैष्णो देवी से कालकाजी तक माता के जयकारे, देखें आज की बड़ी खबरें

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन देशभर में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के साथ उत्सव का माहौल रहा. जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर से लेकर दिल्ली के झंडेवालान व कालकाजी और अयोध्या के बड़ी देव काली मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. वहीं राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और धौलपुर में गणगौर उत्सव की धूम रही, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शोभा यात्रा निकालकर माता गौरी की पूजा की. फरीदाबाद में कश्मीरी पंडितों ने पारंपरिक नववर्ष 'नवरोज़' मनाया. दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद से पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'सरगुजा ओलंपिक' का शुभारंभ किया, जिसमें लगभग 2000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. मुंबई में भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित एक हीरे जड़ा सेब आकर्षण का केंद्र रहा. इसके साथ ही, दिल्ली में बारिश हुई, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है.