scorecardresearch
Advertisement

Ganesh Utsav Celebrations: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, गांधी सागर में बढ़ा चीतों का कुनबा

देशभर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां अमरावती में अंजीर और मखाने से तैयार इको-फ्रेंडली बप्पा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं. वहीं गुजरात के गोधरा और महाराष्ट्र के बीड़ में नम आंखों से बप्पा का विसर्जन शुरू हो गया है. गुजरात के अंबाजी मंदिर में सात दिवसीय भाद्रवी महामेले का शुभारंभ हुआ. रक्षा क्षेत्र में आईजी डिफेंस द्वारा विकसित वन-वे अटैक ड्रोन 'काल' का पोखरण में सफल परीक्षण किया गया. बिहार के गया में एक अजनबी ने चैटजीपीटी की मदद से अमृतसर में बिछड़े बुजुर्ग को लुधियाना स्थित उनके परिवार से मिलवाया. एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते. इसके अलावा मध्य प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को रिलीज किया गया, जिससे अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.