scorecardresearch
Advertisement

सहारनपुर में छड़ियों की शोभायात्रा, गणेशोत्सव की धूम और दिल्ली में BRICS समिट की तैयारी | गणेश उत्सव | BRICS Summit

देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. सूरत में भगवान गणेश के लिए सोने-चांदी के आभूषण तैयार किए जा रहे हैं, जबकि पुणे में श्रीमंत दगडू सेठ हलवाई गणपति के लिए वृंदावन के प्रेम मंदिर की 135 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई जा रही है. जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 502 किलो के दो मोदकों समेत हजारों लड्डुओं का भोग लगाया गया. वहीं सहारनपुर में 26 छड़ियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. दूसरी ओर, दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर भारत मंडपम में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद से नोएडा तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सेना के अधिकारी का दिल पहुंचाने और पुस्तक दान अभियान से जुड़ी अहम खबरें भी सामने आई हैं.