scorecardresearch

Hanuman Jayanti 2026: कल मनाई जाएगी हनुमान जयंती, देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, भक्तों में भारी उत्साह

गुड न्यूज टुडे के इस बुलेटिन में देखें देश के विभिन्न हिस्सों से आई सकारात्मक और प्रेरणादायक खबरें. एक ओर जहां हनुमान जन्मोत्सव को लेकर प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर और अयोध्या की हनुमानगढ़ी में भव्य तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर नवाचार और प्रतिभा की अनूठी कहानियां सामने आई हैं. आईआईटी बॉम्बे ने सूखे पत्तों से बायोमास गैसीफिकेशन तकनीक के जरिए गैस बनाकर ऊर्जा संकट का समाधान पेश किया है, तो गुजरात की बनास डेयरी गोबर से बायो-सीएनजी का उत्पादन कर पशुपालकों की आय बढ़ा रही है. व्यक्तिगत उपलब्धियों में, नर्मदापुरम की पल्लवी चौकसे ने 'रिवर्स राइटिंग' में धार्मिक ग्रंथ लिखकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है. भदोही में एक ट्रक ड्राइवर की बेटी नेहा सिंह ने UPPSC परीक्षा में 40वीं रैंक हासिल की है, जबकि जम्मू की 73 वर्षीय विद्या कौर रिटायरमेंट के बाद ड्राइविंग सीखकर सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं. दिल्ली पुलिस के 56 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर समर सिंह अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं. आजमगढ़ के सलमान ने कबाड़ से विंटेज कार बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया है.