scorecardresearch

Defense Production: रक्षा उत्पादन में रिकॉर्ड उछाल, काशी में शिव थीम वाला स्टेडियम और जयपुर में AI ट्रैफिक सिस्टम

गुड न्यूज़ टुडे के इस बुलेटिन में देश की सात प्रमुख सकारात्मक खबरें देखिए. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का रक्षा उत्पादन 1.78 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की बड़ी सफलता है. जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और गांदरबल में माता खीर भवानी मेले को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उधर, जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने रामबाग चौराहे पर एआई आधारित स्मार्ट स्क्रीन लगाई है, जहां रेड लाइट पर रुकते ही वाहनों के चालान और पीयूसी की जानकारी मिल जाएगी. धनबाद के झरिया में कोल इंडिया की पहली कोल बेड मीथेन परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन शुरू होने वाला है. इसके अलावा, वाराणसी के गंजारी में भगवान शिव की थीम पर बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 92 फीसदी तक तैयार हो चुका है. वहीं, मुंबई में 19वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शानदार आगाज हुआ है.